DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रायबरेली एसपी ने देर रात किए पुलिस तबादले:6 उप निरीक्षक, 3 मुख्य आरक्षी समेत 10 कर्मियों का स्थानांतरण

रायबरेली के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने देर रात पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। इस दौरान 6 उप निरीक्षक, 3 मुख्य आरक्षी और 1 आरक्षी समेत कुल 10 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। यह कदम रायबरेली में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह लगातार पुलिसकर्मियों की कार्यशैली का मूल्यांकन कर रहे हैं और कार्य के प्रति सजग रहने वाले कर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं। स्थानांतरित किए गए उप निरीक्षकों में बृजेश मिश्रा को थाना सरेनी से थाना एएचटीयू, शिशुपाल सिंह को थाना एएचटीयू से न्यायालय सुरक्षा, और सूरत राम सरोज को पुलिस लाइन से यातायात विभाग भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, अजीत सिंह को पुलिस लाइन से मिल एरिया, गौरव कुमार को थाना भदोखर से थाना लालगंज, और कृष्णराम यादव को थाना डलमऊ से थाना लालगंज में नई तैनाती दी गई है। मुख्य आरक्षियों में मुकेश सिंह को यातायात से पुलिस लाइन और मुन्ना खान को भी यातायात से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। मुख्य आरक्षी विनोद कुमार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय डलमऊ से नसीराबाद थाना कार्यालय भेजा गया है। वहीं, आरक्षी रवि चौधरी को थाना ऊंचाहार से क्षेत्राधिकारी कार्यालय सलोन स्थानांतरित किया गया है।


https://ift.tt/6sESLeb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *