रामनगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भक्तों के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण सामने आया है। कर्नाटक से लाई गई सोने और हीरे से जड़ित भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस दिव्य प्रतिमा का अनावरण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने किया। प्रतिमा को अयोध्या के यात्री सुविधा केंद्र में स्थापित किया गया है, जहां श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। तंजौर कला शैली में बनी दुर्लभ प्रतिमा करीब 30 करोड़ रुपये मूल्य की यह स्वर्ण एवं रत्नजड़ित प्रतिमा बेंगलुरु के प्रसिद्ध चित्रकार व मूर्तिकार डॉ. फर्न्डवीस ने तंजौर कला शैली में तैयार की है। प्रतिमा की खासियत इसकी बारीक कारीगरी, स्वर्ण आभा और बहुमूल्य रत्नों की चमक है, जो इसे बेहद आकर्षक बनाती है। बताया गया कि इतनी बहुमूल्य प्रतिमा को बेंगलुरु से डाक के माध्यम से अयोध्या भेजा गया, जो अपने आप में विशेष है। 100 श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या पहुंचे दानदाता प्रतिमा दान करने वाले डॉ. फर्न्डवीस अपनी पत्नी जयश्री के साथ लगभग 100 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात कर श्रद्धा भाव से प्रतिमा को ट्रस्ट को समर्पित किया और विधिवत स्थापना करवाई। श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र राम मंदिर ट्रस्ट, महासचिव चंपत राय ने बतायाा कि राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि यह प्रतिमा रामभक्ति, भारतीय कला और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम है। यात्री सुविधा केंद्र में स्थापित होने के बाद यह प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है।
https://ift.tt/HFx4Zpy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply