श्रीरामलला के मुख्य पुजारी रहे आचार्य सत्येंद्र दास को उनकी पहली पुण्यतिथि पर सत्यधाम आश्रम गोपाल मंदिर में श्रद्धा और स्मरण का से याद किया गया। संतों–महंतों, धर्माचार्यों और श्रद्धालुओं ने उन्हें भावविभोर होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर महंतों ने कहा कि आचार्य सत्येंद्र दास साढ़े 3 दशक तक रामलला के पुजारी ही नहीं रहे, बल्कि मंदिर आंदोलन और अयोध्या की धार्मिक परंपरा के जीवंत साक्षी थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी मर्यादा, धैर्य और भक्ति के साथ रामलला की सेवा की। वे आजीवन रामलला की सेवा के लिए समर्पित रहे। हर समय भगवान की बेहतर से बेहतर सेवा किस तरह से हो,इसको लेकर चिन्तित रहे। उत्तराधिकारी शिष्य और रामलला के पुजारी प्रदीप दास ने कहा कि उनका जीवन सादगी, तप और समर्पण का प्रतीक रहा। रामलला की सेवा में समर्पित उनका जीवन अयोध्या के धार्मिक इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। आचार्य सत्येंद्र दास को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महंत धर्मदास, महंत गौरी शंकर दास, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महंत गिरीश दास, महंत छविराम दास, विधायक अभय सिंह, हिंदू धाम के शिवकुमार शास्त्री, मुस्लिम पक्षकार रहे इकबाल अंसारी, विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य शामिल रहे(
https://ift.tt/eYtioRC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply