रामपुर में सर्राफा व्यापारियों ने सोना और चांदी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर सुरक्षा का बड़ा संकट बन गई है। इसी को लेकर सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि कीमती धातुओं के दाम बढ़ने के बाद कुछ लोग उनकी दुकानों पर आ रहे हैं। ये वे लोग हैं जिनका पुराना लेन-देन समाप्त हो चुका है या जो पहले ही सोना-चांदी ले जा चुके हैं। अब वे दोबारा माल की मांग कर रहे हैं और इनकार करने पर दबाव बना रहे हैं। सर्राफा व्यापारी परितोष कुमार ‘चांदी वाला’ ने बताया कि कुछ लोग पुराने लेन-देन का हवाला देकर दुकानों पर आकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें ब्लैकमेल करने की भी कोशिश कर रहे हैं, जिससे उनकी और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि मौजूदा हालात में दुकानों पर डर का माहौल है। एक अन्य सर्राफा व्यापारी ने जानकारी दी कि अकेले नगर में लगभग पांच सौ सर्राफा व्यापारी हैं, जो सभी डरे हुए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने तत्काल संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारियों को सर्राफा बाजार तथा दुकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
https://ift.tt/ZpADqCV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply