DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रामपुर में तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, कोहरा छंटा:सड़कों-पार्कों में चहल-पहल, लोगों को मिली राहत

रामपुर में मौसम में बदलाव देखा गया है। तेज ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है, हालांकि पिछले दिनों की तुलना में कोहरा काफी कम रहा। कोहरे से मिली राहत के चलते सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हुई और सुबह से ही चहल-पहल दिखाई दी। सुबह से चल रही तेज हवाओं ने ठंड में इज़ाफा किया, जिससे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। घने कोहरे से मुक्ति मिलने के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहतर रही, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा हुई। कोहरा छंटने के बाद शहर की सड़कों पर सुबह से ही रौनक लौट आई। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, दुकानदार और छात्र सामान्य दिनों की तरह घरों से बाहर निकले। मौसम साफ होने के कारण मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या में भी वृद्धि हुई, लोग पार्कों और सड़कों के किनारे टहलते नजर आए। देखें 3 तस्वीरें… मौसम विभाग के अनुसार, रामपुर का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने फिलहाल ठंड बने रहने की संभावना जताई है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घने कोहरे के कारण सुबह घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। आज मौसम साफ रहने से उन्हें काफी राहत मिली है, हालांकि तेज हवाओं के कारण ठंड का अहसास अधिक हो रहा है।


https://ift.tt/WLmu49v

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *