DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रामपुर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा:जनजीवन अस्त-व्यस्त, 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर रामपुर में भी दिख रहा है। जिले में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ठंडी हवाओं के प्रकोप के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। सुबह और देर रात सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है, जिससे शहर की सामान्य गतिविधियां धीमी पड़ गई हैं। घने कोहरे ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम होने के कारण सड़कों पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। खासकर सुबह और रात के समय कोहरे की मोटी चादर छाई रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वाहन चालक धीमी गति से चलने को मजबूर हैं। ठंड और कोहरे का सबसे अधिक प्रभाव ई-रिक्शा, ऑटो और टैक्सी चालकों पर पड़ा है। सवारियां कम होने से उनकी दैनिक आय पर सीधा असर पड़ रहा है। डाउन पेमेंट पर वाहन खरीदने वाले चालकों का कहना है कि कमाई ठप होने से समय पर किस्त जमा करना मुश्किल हो गया है। आम लोग भी केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने रामपुर के जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लोग मौसम के सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि सामान्य जीवन पटरी पर लौट सके।


https://ift.tt/W8zNiYD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *