DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रामपुर में अधिवक्ता से मारपीट, लूट मामले में 3 गिरफ्तार:शराब के नशे में विवाद, लोहे का पाइप बरामद

रामपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक अधिवक्ता से मारपीट और लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद के बाद हुई। मामला शाहबाद गेट क्षेत्र का है, जहां अधिवक्ता और आरोपियों की बाइक आपस में टकरा गई थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान अधिवक्ता से 2000 रुपये छीन लिए गए और उनका वीवो कंपनी का मोबाइल फोन तोड़ दिया गया। इस संबंध में वादी ने 23 जनवरी 2026 को सिविल लाइन थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान धारा 304(2) बीएनएस को हटाकर धारा 109(1) एवं 3(5) बीएनएस जोड़ी गईं। जांच में साक्ष्य संकलन के आधार पर अरुण पुत्र होरीलाल, आकाश कश्यप पुत्र संजय कश्यप (निवासी डायमंड कॉलोनी नादरबाग, थाना सिविल लाइन) और सागर उर्फ अंशु पुत्र मुनेश (निवासी मोहल्ला चक स्वार, थाना स्वार, जनपद रामपुर) के नाम सामने आए। पुलिस ने 2 फरवरी 2026 को अरुण और आकाश कश्यप को आश्रम पद्धति जाने वाले रास्ते के मोड़ से गिरफ्तार किया, जबकि सागर उर्फ अंशु को 3 फरवरी 2026 को फैमली चौराहे से पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


https://ift.tt/ME7YPgS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *