DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रामनगरिया मेले से विदाई का दौर शुरू:समापन की तैयारी, संत-श्रद्धालु लौटने लगे, निर्मोही अखाड़ा भी खाली

पांचाल घाट पर आयोजित मेला रामनगरिया से संतों और श्रद्धालुओं का प्रस्थान शुरू हो गया है। माघ पूर्णिमा के बाद माघ माह समाप्त होने के साथ ही, बड़ी संख्या में गैर-राज्य और गैर-जनपद से आए कल्पवासियों ने वापसी शुरू कर दी है। अब तक 1000 से अधिक कल्पवासी प्रस्थान कर चुके हैं, हालांकि मेला 3 फरवरी तक चलेगा। सीढ़ी नंबर दो पर दर्जनों कल्पवासी अपनी अस्थायी राउटी (तम्बू) समेटते और सामान एकत्र करते देखे गए। एक माह तक साथ रहने के बाद कल्पवासी अगले वर्ष फिर मिलने की कामना के साथ मां गंगा का आशीर्वाद लेकर विदा ले रहे हैं। अखिल भारतीय श्री पंच झाड़ियां निर्मोही अखाड़ा से भी संतों का प्रस्थान शुरू हो गया है। अखाड़े का सामान खोला जा रहा है। महंत उद्धव दास ने बताया कि वे मां गंगा से सभी के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं और कामना करते हैं कि अगले वर्ष मां गंगा उन्हें फिर अपनी सेवा के लिए बुलाएं।


https://ift.tt/zeO6Uus

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *