DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रानीगंज में बैंक से निकले अधेड़ से ठगी:शातिर ठगों ने 37 हजार रुपए उड़ाए, पुलिस जांच में जुटी

प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ठगी की एक घटना सामने आई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 37 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे एक अधेड़ व्यक्ति को शातिर ठगों ने झांसा देकर नकदी उड़ा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सवैया गांव निवासी राजाराम पांडेय बुधवार को रानीगंज स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 37 हजार रुपये निकालकर पैदल अपने घर जा रहे थे। जब वे रानीगंज चौराहे के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने बातचीत के दौरान राजाराम पांडेय को एक प्लास्टिक का झोला थमा दिया। इससे पहले कि राजाराम पांडेय कुछ समझ पाते, शातिर ठगों ने उनकी जेब से 37 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। बाद में जब राजाराम ने झोले को खोलकर देखा तो उसमें केवल रद्दी कागज भरे मिले। राजाराम पांडेय ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक से लेकर चौराहे तक घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ठगों की पहचान करने में जुटी है।


https://ift.tt/HkhWSdb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *