रानीगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मो0 तौहीद और मो0 मुजीब नामक इन आरोपियों को थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत नरसिंहगढ़ पुल के पास से पकड़ा गया। मृतक के पिता का आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री की उसके पति, देवरों, देवरानी, सास-ससुर सहित परिवारजनों ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वादी के अनुसार, मृतका ने एक सप्ताह पूर्व पति एवं देवरानी के अवैध संबंधों की जानकारी दी थी, जिससे पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मो0 तौहीद पुत्र मो0 मुजीब (उम्र करीब 37 वर्ष) और मो0 मुजीब पुत्र बुद्ध (उम्र करीब 55 वर्ष) शामिल हैं। दोनों नरसिंहगढ़, थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ के निवासी हैं।
https://ift.tt/ZAKusUV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply