उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनसुनवाई की। इस दौरान महिला उत्पीड़न से संबंधित 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में दूर-दराज से आई महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए सदस्य प्रजापति ने गुणवत्तापूर्ण, प्राथमिकता के आधार पर और संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। पिछली जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा भी की गई। लंबित शिकायतों के निस्तारण में देरी पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों और केंद्र/राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। अंजू प्रजापति ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला अपराधों की रोकथाम के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। जनसुनवाई के अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, प्रोबेशन कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
https://ift.tt/BdS3Zks
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply