DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान एटा पहुंचीं:महिला सम्मेलन में बाल विवाह जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई

एटा स्थित सैनिक पड़ाव में आयोजित राजकीय कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के महिला सम्मेलन में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता चौहान ने शिरकत की। इस दौरान आयोजकों और एटा प्रशासन ने उनका स्वागत किया। अध्यक्षा बबीता चौहान ने बाल विवाह पर रोकथाम के लिए गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाने हेतु बाल विवाह जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को उनके हक और अधिकारों के साथ-साथ महिला उत्पीड़न पर लगाम लगाने के तरीकों पर भी संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया और शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की। बबीता चौहान ने एटा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह महिला सशक्तिकरण का दौर है। उन्होंने बजट को लेकर कहा कि यह किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित में है, जिसमें महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दे रहे हैं, क्योंकि देश की आधी आबादी के आत्मनिर्भर हुए बिना प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना की, लेकिन उन्हें बाजार उपलब्ध न होने की समस्या भी बताई। अध्यक्षा ने जानकारी दी कि सरकार 75 जिलों में लड़कियों के लिए छात्रावास खोलने जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन छात्रावासों के तैयार होने से ग्रामीण इलाकों से प्रतिभाएं सामने आएंगी और लड़कियां सशक्त बनेंगी।


https://ift.tt/v8uo5fG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *