DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने जालौन में कराया अन्नप्राशन:महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं संग काटा केक, दी सुरक्षा किट

जालौन के उरई स्थित महिला जिला अस्पताल में महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ आयोग की सदस्य अर्चना पटेल भी मौजूद थीं। कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं की गोद भराई से हुई। अध्यक्ष बबिता सिंह और सदस्य अर्चना पटेल ने गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ प्रसव और पोषण से जुड़ी जानकारी दी, साथ ही आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई। इसके बाद अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस दौरान माताओं को शिशु के उचित आहार, टीकाकरण और देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह ने अस्पताल में जन्मीं 5 कन्या शिशुओं को सुरक्षा किट वितरित की। इन किटों में नवजात की देखभाल और सुरक्षा से संबंधित उपयोगी सामग्री शामिल थी। अध्यक्ष बबिता सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं और बेटियों के स्वास्थ्य तथा सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने जोर दिया कि इन योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचना आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान और कन्या सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होंगी, तब तक भारत मजबूत नहीं होगा। उन्होंने कन्या शिशुओं को मजबूत करने और उनके लिए चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रमों का उल्लेख किया। बबिता सिंह ने अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मातृ-शिशु सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


https://ift.tt/CmVWkwx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *