लखनऊ में कुंडा से विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ शिकायत हुई है। शिकायत भानवी की मां मंजुला सिंह ने की है। उन्होंने भानवी और अपने मैनेजर राजेश प्रताप सिंह पर फर्जी किराएनामे से 70 दुकानों का किराया और सिक्योरिटी डिपॉजिट वसूलने का आरोप लगाया। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही। मां का आरोप- सिक्योरिटी डिपॉजिट वाले पन्ने पर भी मेरे हस्ताक्षर नहीं
मंजुला सिंह का आरोप है- राजेश प्रताप सिंह कई साल से मेरा मैनेजर था। इसी दौरान उसने मेरे नाम पर एक झूठा किरायानामा तैयार किया। इससे पहले न तो मेरी इजाजत ली गई और न ही उस पर मेरे हस्ताक्षर हैं। सिक्योरिटी डिपॉजिट वाले पन्ने पर भी मेरे हस्ताक्षर नहीं हैं। इसके बावजूद राजेश ने उसे वैध दस्तावेज की तरह इस्तेमाल किया। फर्जीवाड़े और अवैध वसूली से जुड़े कई रिकॉर्ड मौजूद
मंजुला सिंह का कहना है- इस फर्जीवाड़े के बारे में पता चलने के बाद मैंने राजेश प्रताप को घर बुलाकर बात की। इस पर वह अपनी गलती मानते हुए माफी मांगने लगा। राजेश ने स्वीकार किया कि उसने यह पूरा काम मेरी बेटी भानवी सिंह के निर्देश पर किया था। राजेश ने अपना मोबाइल फोन भी मुझे दिया है। जिसमें फर्जीवाड़े और अवैध वसूली से जुड़े कई रिकॉर्ड और चैट मौजूद हैं। मां ने मैनेजर का मोबाइल पुलिस को सौंपा
मंजुला सिंह ने राजेश का मोबाइल पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपा है। इसे सील कर जांच में शामिल करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानों का किराया और सिक्योरिटी डिपॉजिट की वसूली मैनेजर ने की। अब इसकी जिम्मेदारी मुझ पर थोपने की कोशिश की जा रही। मंजुला सिंह ने हजरतगंज पुलिस से भानवी सिंह और राजेश प्रताप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। भानवी ने 2 जुलाई को मां के फ्लैट पर किया था हंगामा 2 जुलाई, 2025 को भानवी सिंह ने लखनऊ के हजरतगंज इलाके के सिल्वर ओक अपार्टमेंट में हाई वोल्टेज ड्रामा किया था। देर रात भानवी अपने माता-पिता से मिलने पहुंची थीं, लेकिन परिवार के लोगों ने फ्लैट का गेट नहीं खोला था। इसके बाद उन्होंने अपार्टमेंट के बाहर एक घंटे तक हंगामा किया था। मामला बिगड़ता देख भानवी सिंह की बहन साध्वी ने पुलिस बुला ली थी। किसी तरह रात करीब 12 बजे समझा-बुझाकर भानवी को शांत कराया और उन्हें वापस भेज दिया गया था। भानवी सिंह रात करीब 10 बजे अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 201 में पहुंची थीं। 2 तस्वीरें देखिए… माता-पिता से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया था
भानवी सिंह ने कहा था- मुझे मेरे माता-पिता से नहीं मिलने दिया गया। मैं अपना पक्ष सबके सामने रखूंगी। वहीं, साध्वी सिंह की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया था। हालांकि, पुलिस को उन्होंने मौखिक रूप से माता-पिता को जबरन ले जाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। अब जानिए कौन हैं भानवी सिंह भानवी सिंह बस्ती राजघराने के कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। उनका जन्म 10 जुलाई, 1974 को बस्ती में हुआ था। उन्होंने बस्ती और लखनऊ में पढ़ाई की। भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से 1995 में उनकी शादी हुई। दोनों के 4 बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे शिवराज प्रताप सिंह, बृजराज प्रताप सिंह और दो बेटियां राघवी, बृजेश्वरी सिंह हैं। शादी के समय राजा भैया करीब 25 साल के थे। कुछ साल से दोनों के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई थी। इस बीच भानवी सिंह राजा भैया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहने लगी थीं। चल रहा है तलाक का केस राजा भैया और भानवी के बीच तलाक का मामला चल रहा है। भानवी पिछले कई सालों से पति से अलग दिल्ली में रह रही हैं। नवंबर, 2022 में उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। उन्होंने क्रूरता के आधार पर तलाक मांगा था। कहा था- उन्होंने घर छोड़ दिया है। भानवी ने कोर्ट में राजा भैया पर मारपीट और अवैध संबंध का आरोप लगाया था। राजा भैया से ज्यादा अमीर हैं भानवी राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह बिजनेस करती हैं। उनके पास राजा भैया से ज्यादा संपत्ति है। 2017 के चुनाव में राजा भैया ने अपने हलफनामे में 14 करोड़ की संपत्ति का जिक्र किया था। इसमें से 7.2 करोड़ की संपत्ति पत्नी भानवी के नाम और 6 करोड़ की संपत्ति अपने नाम बताई थी। ——————- यह खबर भी पढ़िए… ‘चीन सबके लिए खतरा, उसके नेताओं में कॉमन सेंस नहीं’, लखनऊ में तिब्बत के राष्ट्रपति बोले- अमेरिका, भारत को टारगेट कर रहा ‘चीन के नेताओं के पास में कॉमन सेंस नहीं है। वे तानाशाह प्रवृत्ति के लोग हैं। चीन, भारत और तिब्बत के साथ में पूरी दुनिया के लिए खतरा है। यह बात दुनिया अब समझने लगी है। चीन ने 75 साल पहले हमारे देश पर कब्जा कर लिया था। हम रिफ्यूजी हो गए। पूरी खबर पढ़ें
https://ift.tt/JzoxEGy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply