नवाबगंज में वर्ष 22 दिसंबर 2021 को हुए अधिवक्ता राजाराम वर्मा हत्याकांड में शामिल शूटर अंकित यादव और रोहित यादव से मंगलवार को पुलिस ने पांच घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान चौबेपुर के हकीम नगर निवासी शूटर दिलनियाज नहीं आया, हालांकि उससे बाद में पूछताछ की जाएगी। अधिवक्ता की हत्या में शामिल रहे शूटर जमानत पर बाहर चल रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ के दौरान दोनों से 50 से अधिक सवाल पूछे, जिसमें अधिवक्ता की सुपारी किसने दी। घटना में और कौन लोग शामिल थे। अब जानिए पूरा प्रकरण गंगा नगर हाउसिंग सोसाइटी थाना नवाबगंज थानाक्षेत्र निवासी अधिवक्ता राजाराम वर्मा (75) की 22 दिसंबर 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने NRI सिटी के मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की थी। हत्याकांड से पहले शूटरों ने अधिवक्ता राजाराम को कॉल की थी। गेट पर बाहर निकलते ही पैर छूकर गोली मार दी थी। कॉल डिटेल से पुलिस ने चौबेपुर बूढ़नपुर निवासी रोहित और चौबेपुर हकीम नगर निवासी दिलनियाज को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि राजाराम की हत्या के पीछे NRI सिटी से जुड़ी 17 बीघे की जमीन थी। नवाबगंज निवासी प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले रामखिलावन ने अंकित यादव को चार लाख की सुपारी दी थी। अंकित ने रोहित और दिलनियाज को हॉयर किया था और 27 हजार रुपये एडवांस भी दिए थे। दोनों शूटर जमानत पर बाहर हैं राजाराम हत्याकांड में पुलिस की विवेचना में शूटर अंकित यादव और रोहित यादव का नाम सामने आया था। इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। मामले में कुछ साल जेल के अंदर रहने के बाद दोनों जमानत पर बाहर आ गए हैं। ऐसे में पुलिस ने मंगलवार को अंकित और रोहित को पूछताछ के लिए नवाबगंज थाने बुलाया था। जहां दोनों से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों ने उनसे हत्या की सुपारी लेने से लेकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एक अन्य आरोपी दिलनियाज से भी जल्द पूछताछ की जाएगी।
https://ift.tt/BQmIe3V
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply