DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

राजन महाराज की विदाई में रोने लगे श्रद्धालु, देखें VIDEO:गोरखपुर में भजन गाकर किए विदा,श्रीराम कथा पहुंचे 70 हजार से अधिक भक्त

गोरखपुर में श्री राम कथा का समापन 4 फरवरी को पूरे भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ हुआ। कथा के समापन में ढेर सारे भक्त राजन जी की विदाई के टाइम रोने लगे। कुछ भक्तों ने महाराज जी की विदाई भजन गाकर की। कथा के अंतिम दिन 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा और भजनों का आनंद लिया। भक्तों के लिए यह दिन बेहद खास और यादगार बन गया। कथा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे पंडाल में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। दैनिक भास्कर से बातचीत में गोरखपुर की रहने वाली श्रद्धालु अल्का मिश्रा ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ कथा के सभी 9 दिन नियमित रूप से शामिल हुईं। राजन जी महाराज के भजन और कथा सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा। खास तौर पर उनका भजन “राजा जी खजनवा दे दा…” पर मैंने बहुत झूमा।
वहीं एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि कथा के दौरान कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अंतिम दिन भजन और कथा ने सभी भक्तों का मन मोह लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसी अवसर पर एक भक्त ने भजन की पंक्तियां भी सुनाईं “जगत में कोई नहीं परमानेंट, आवागमन लगे दुनिया में, जगत है रेस्टोरेंट, अंत समय में उड़ जाएगा तेरे तंबू टेंट…” कथा के मुख्य आयोजक कुमुद त्रिपाठी ने समापन के बाद मंच से सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राजन जी महाराज से कथा के दौरान यदि कोई भी त्रुटि हुई हो तो उसके लिए क्षमा भी मांगी।
वहीं दूसरे आयोजक अशोक शुक्ला ने बताया कि उन्होंने भी मंच से महाराज जी से माफी मांगी। उन्होंने आगे कहा कि- इस पर राजन जी महाराज बोले रामजी की इच्छा रही तो वे भविष्य में फिर से गोरखपुर आएंगे, जिसे सुनकर श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कुल मिलाकर श्री राम कथा का समापन श्रद्धा, भक्ति और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हुआ और यह आयोजन भक्तों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।


https://ift.tt/ojZyqdU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *