लखनऊ के गोसाईगंज स्थित राजकीय हाईस्कूल मस्तेमऊ में वार्षिकोत्सव और पुरा छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल डॉ. दिनेश कुमार ने विद्यालय में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश कुमार ने विद्यालय की पहली वार्षिक पत्रिका ‘नव किसलय’ का विमोचन भी किया। राजकीय अस्पताल के डॉ. पुष्पेंद्र यादव और अखंड प्रताप सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। छात्रों को अपनी प्रतिभा पहचानने लिए प्रेरित किया छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, वसंत उत्सव, ‘माध्यमिक शिक्षा का नया सवेरा’ थीम सांग और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम शामिल थे। डॉ. पुष्पेंद्र यादव ने छात्रों को अपनी प्रतिभा पहचानने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश कुमार ने अपने संघर्षों का उदाहरण देते हुए छात्रों को मेहनत, लगन और नवाचार के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर प्रयास और कुछ नया करने का संकल्प आवश्यक है। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। सत्र 2024-25 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली खुशी यादव को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक अशोक कुमार यादव, सपना सिंह, अर्चना और माया का सक्रिय योगदान रहा।
https://ift.tt/XadBq4Z
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply