DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रमईपुर में डंपर के नीचे फंसा बाइक सवार:राहगीरों की सतर्कता से बड़ी दुर्घटना टली, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

कानपुर-सागर हाईवे पर बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर चौराहे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। घाटमपुर की ओर से आ रहे एक डंपर के सामने अचानक हाईवे पार करने की कोशिश में एक बाइक सवार युवक डंपर के अगले हिस्से में फंस गया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक जल्दबाजी में हाईवे पार कर रहा था और सीधे डंपर के आगे आ गया। डंपर चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन रोक दिया, जिससे युवक की जान बच गई।
डंपर में बाइक सवार के फंसे होने की सूचना मिलते ही चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक, युवक को हल्की चोटें आई हैं और उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चालक, पुलिस और राहगीरों की समय रहते सतर्कता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।


https://ift.tt/FuKHgfA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *