DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

योगी बोले- UP में अब दंगाइयों पर कर्फ्यू लगता है:देश की इकोनॉमी में ब्रेकथ्रू बना प्रदेश, लूटतंत्र ने लोकल प्रोडक्ट बर्बाद किए

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में दंगा करने वाले और दंगाई गायब हो गए हैं। अब हालात ऐसे हैं कि कर्फ्यू आम जनता पर नहीं, बल्कि दंगाइयों पर लगाया जाता है। प्रदेश में यह बदलाव स्पष्ट नीति, कानून-व्यवस्था में को लेकर किए गए बड़े फैसले से आया है। उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा का केंद्र बिंदु भी है। कभी बीमारू राज्य कहलाने वाला प्रदेश आज भारत की अर्थव्यवस्था में ब्रेकथ्रू बनकर उभर रहा है। अब यूपी में न कर्फ्यू है, न दंगा…यूपी में सब चंगा है।” पहले प्रदेश की विरासत को अपमानित किया जाता था। लेकिन आज इसका सम्मान हुआ है। बेटी और व्यापारी सभी सुरक्षित हैं। योगी हरिद्वार के सप्तऋषि आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर पहुंचे थे। इस दौरान स्वामी अवधेशानंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पद्मभूषण ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब सीएम योगी की बड़ी बातें पढ़िए… 1. UP देश में नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बना यूपी में देश की नंबर-2 नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। यूपी आज धमाके के साथ अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। भारतीय नारी कभी पराधीन नहीं रही, उसे कभी पराधीन नहीं बनाया है। हमारे उसकी हिस्सेदारी थी। हमेशा उसका प्रभाव था। लेकिन आक्रांताओं के साथ-साथ लूट आधारित अर्थतंत्र ने स्थानीय उत्पाद को नष्ट कर दिया। 2. साफ नीति और दृढ़ निर्णय से बदले हालात योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो सुरक्षापूर्ण हालात हैं, यह सफलता अचानक नहीं मिली है। इसके पीछे स्पष्ट नीति, साफ नीयत और निर्णय में दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प रहा है। पहले की सरकारों में ऐसा नहीं था। क्या पहले कोई सोचता था कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। लेकिन आज भव्य मंदिर बनकर तैयार है। 3. नीति और नीयत सही हो तो परिणाम तय जब नीति सही हो, नीयत साफ हो और फैसलों में मजबूती हो, तो परिणाम अपने आप सामने आ जाते हैं। भारत का उत्पादक से उपभोक्ता बनाने का काम उपनिवेशिक काल में हुआ है। 11 साल पहले भारत की दुनिया की 11वीं अर्थवस्था बना रह गया। 4. नई दिशा की ओर बढ़ा आत्मनिर्भर भारत आज नया भारत पीएम मोदी नेतृत्व में तीसरी अर्थवस्था बनकर उभरा है। क्योंकि, हमने अपनी विरासत को समझा। विरासत पर विश्वास किया। आत्म निर्भरता की इस दिशा में काम हुआ। इसके चलते भारत नई दिशा में आगे बढ़ा। आज का युवा भारत आत्मनिर्भरता के गर्व को महसूस करता है। 5. देवभूमि उत्तराखंड को नमन देवभूमि उत्तराखंड में आकर संतों-श्रद्धालुओं के दर्शन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस पावन भूमि को कोटि-कोटि नमन करता हूं। पूज्य स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज का समाधि मंदिर आने वाली पीढ़ियों को संस्कार, साधना और विकास को विरासत के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता रहेगा।


https://ift.tt/fjuJqt6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *