उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी पीएससी-2024 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 2719 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थी अब इंटरव्यू में शामिल होंगे। कुल 927 पद हैं। इस भर्ती के तहत कुल 24 प्रकार के पदों के लिए 947 रिक्तियां हैं। इनमें से एक प्रकार के पद की 60 रिक्तियों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। शेष 887 रिक्तियों पर चयन लिखित परीक्षा और रिजल्ट के आधार पर किया जाना है। इन पदों के लिए आयोग ने 2,719 अभ्यर्थियों को रिजल्ट के लिए सफल घोषित किया है। बता दें कि मुख्य परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसके लिए लखनऊ और प्रयागराज में सेंटर बनाए गए थे। 13776 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। हाईकोर्ट में लंबित मामलों से जुड़े अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका गया
इस परीक्षा से संबंधित कुल 15 रिट याचिकाएं इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। इन याचिकाओं से जुड़े अभ्यर्थियों का रिजल्ट फिलहाल घोषित नहीं किया गया है। इन अभ्यर्थियों का रिजल्ट हाईकोर्ट के आदेश के अधीन रहेगा। उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का रिजल्ट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दायर विशेष अपील संख्या-475 (डी)/2019 में हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। रिजल्ट से जुड़ी आगे की जानकारी अलग से जारी होगी
मुख्य परीक्षा के आधार पर सफल घोषित अभ्यर्थी जिन-जिन पदों के लिए सफल हुए हैं, उन पदों से संबंधित अधिमान्यता और रिजल्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी। वेबसाइट पर उपलब्ध है रिजल्ट, अंक बाद में होंगे जारी
परीक्षा का रिजल्ट आयोग कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दिया गया है और यह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कट-ऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे। इसलिए प्राप्तांक और कट-ऑफ से संबंधित जानकारी के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन न करने की अपील की गई है।
https://ift.tt/kQALBeF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply