यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पहली बार मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में आगामी समय में होने वाले पंचायत और विधानसभा चुनावों पर चर्चा हुई। सपा और बसपा से भाजपा को कैसे आगे रखना है, इस पर भी बातचीत हुई। इसके अलावा पिछड़ी जातियों को साधने को लेकर मंथन किया। पंकज चौधरी ने गृह मंत्री अमित शाह को बुके भेंट किया। गृह मंत्री ने उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। पंकज चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन और महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि पंकज चौधरी 14 दिसंबर को यूपी भाजपा के अध्यक्ष बने थे।
यूपी भाजपा में जल्द दिखेंगे ये बदलाव सूत्रों के मुताबिक, पंकज चौधरी क्षेत्रों से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन का फिर से गठन करेंगे। अग्रिम मोर्चों के अध्यक्षों के साथ-साथ क्षेत्रीय अध्यक्षों में भी बदलाव किया जा सकता है। टीम में कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है, जबकि कुछ पुराने चेहरों को बाहर किया जा सकता है। ये बदलाव जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर किए जाएंगे। पंकज चौधरी की मेगा इवेंट हुई थी ताजपोशी
14 नवंबर को 11 महीने की माथापच्ची के बाद भाजपा ने पंकज चौधरी की लखनऊ में ताजपोशी की थी। पार्टी ने इसे मेगा इवेंट बनाया। प्रदेश भर से जिला अध्यक्ष, विधायक, सांसद, निकायों के अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बुलाकर विधानसभा 2027 चुनाव का शंखनाद किया गया। इस दौरान 15 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हुआ। इस दौरान पंकज चौधरी ने कहा था- मैं गलत के सामने हार नहीं मानता हूं। इसी जिद की वजह से राजनीति में आया। अब सामने और बड़ी चुनौती है। कार्यकर्ता मेरे लिए सबसे ऊपर है। आपके लिए मैं लडूंगा, लडूंगा और लडूंगा। आपकी बात सुनूंगा। समस्या का हल भी निकालूंगा। ————————- पंकज चौधरी से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- यूपी BJP अध्यक्ष का 2027 के लिए नया फॉर्मूला:योगी के पैर छुए, कहा-लड़ूंगा, अड़ूंगा…खुद की फाइटर इमेज बताई
यूपी भाजपा की राजनीति अब 4K और 4S के बीच होगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी रविवार को करीब 17 मिनट बोले। पंकज ने अपने पहले अध्यक्षीय भाषण में अपना राजनीतिक एजेंडा सरकार, संघ और संगठन के बीच रखा। पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/ht14oDX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply