DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यूपी सरकार समय पर पंचायत चुनाव के लिए तैयार:राजभर:पंचायती राजमंत्री बोले- जिलों में पहुंच गए बैलेट-पेपर, गांव की सूची का 28 फरवरी को प्रकाशन

वाराणसी में यूपी सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को पंचायत चुनाव की तारीखों और तैयारियों को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूपी सरकार पंचायत चुनाव कराने की तैयारी पूरी कर चुकी है और चुनाव निर्धारित समय पर कराए जाएंगे। राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले होंगे। इसके लिए मतपत्र (बैलेट पेपर) छपकर सभी जिलों में पहुंच चुके हैं और चुनाव की प्रक्रिया तय समय पर ही शुरू होगी। पंचायत के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों ने होमवर्क शुरू कर दिया है। पंचायत चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद होने की बात पर विराम लगा दिया है। बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी 2026 को होने जा रहा है। भावी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम सूची आने से पहले अपने समर्थकों के नाम जुड़वा लें, पंचायत चुनाव ईवीएम (EVM) पर नहीं, बल्कि मतपत्रों के जरिए ही कराए जाएंगे।
यूपी में प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के त्रिस्तरीय चुनाव की अटकलों पर कैबिनेट मंत्री ने विराम लगा दिया। प्रधानी के चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने . उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि पंचायत चुनाव समय पर होंगे और सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है। हर जिले में इसकी तैयारियां चल रही है। ओपी राजभर ने सभी भ्रांतियों को खारिज करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले ही पंचायत चुनाव होंगे। हालांकि अभी सटीक तारीखों का ऐलान करने से बचते हुए बोले कि अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी। पहले चरण में ग्राम प्रधान, बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) और जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के अप्रत्यक्ष चुनाव होंगे। इसके लिए जिले तैयार हैं और बैलेट पेपर जिलों में पहुंचा दिए गए हैं। उनका नोटफिकेशन जल्द किया जाएगा। 28 फरवरी को मतदाताओं की अंतिम सूची जारी होगी।


https://ift.tt/tVN3D1T

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *