मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यूपी में 20 वॉटर वे बनाया जाएगा। पहला वाटर वे वाराणसी से हल्दिया तक शुरू हो चुका है। अयोध्या से हल्दिया वाटर वे का प्रस्ताव दिया है। यूपी MSME को लीड करता है। भारत सरकार ने MSME के लिए दस हजार करोड़ का फंड रखा है। इसका लाभ यूपी के MSME को मिलेगा। यूपी सर्वाधिक लाभ ले पाएगा। सीएम सोमवार को केंद्रीय बजट में यूपी को मिली सौगात के बारे में सोमवार को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने केंद्रीय बजट को विजनरी बताते हुए पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया। कहा- पिछले 11 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में यात्रा तय की है उसी का परिणाम है कि 25 करोड़ की आबादी बीपीएल से निकलकर भारत की प्रगति में अपना योगदान दे रहे है। यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ा है। पीएम के नेतृत्व में नेशन फर्स्ट का भाव रहा है हम अपने अधिकार ही भी कर्तव्य की बात भी करें।
https://ift.tt/PbvS1TX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply