उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं की रफ्तार में तेजी आई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में यूपी में कहीं बारिश नहीं हुई। हालांकि 10 से अधिक जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। प्रदेश में सबसे कम दृश्यता 80 मीटर बहराइच में दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार को 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं। इसके असर से तराई समेत प्रदेश भर में कोहरा छंटा है और सुबह शाम हल्की ठंड बनी हुई है।पूर्वानुमान है कि आज से तीन दिन तक तापमान में विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। बरेली यूपी में सबसे ठंडा रहा
शुक्रवार को 8.2°C न्यूनतम तापमान के साथ बरेली यूपी में सबसे ठंडा रहा। वहीं 26.5°C अधिकतम तापमान के साथ झांसी में सबसे गर्म दिन रहा। इसके बाद आगरा और वाराणसी में 26°C अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- पछुआ के असर से प्रदेश में कोहरे से निजात मिलेगी। अगले तीन चार दिन प्रदेश में दिन व रात के तापमान में विशेष परिवर्तन के संकेत नहीं है। मौसम की तस्वीरें देखिए… संभल में हुई सर्वाधिक बारिश
फरवरी में पिछले चार दिनों की बारिश पर नजर डालें तो संभल में सबसे ज्यादा 73.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, मेरठ में 51.8 मिलीमीटर और बागपत में 41.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। बारिश के बाद बदले मौसम ने ठंड का एहसास और बढ़ा दिया है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम? 8 फरवरी: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। तेज हवाएं चल सकती हैं। 9 फरवरी: पूरे प्रदेश में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। —————- ये खबर भी पढ़ें… संभल में अफसरों ने कैसे पकड़ी 33 करोड़ की ज्वेलरी:20 GST कर्मचारी कस्टमर-चौकीदार बने, स्टॉक बढ़ाते ही मारा छापा संभल में GST अफसरों ने छापा मारकर 33 करोड़ का बेहिसाब सोना-चांदी और डायमंड जब्त किया है। GST अफसरों को इतनी बड़ी सफलता कैसे मिली, इसकी चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। मुरादाबाद से 15 से 20 अफसर एक महीने से अलग-अलग टीमों में संभल आते। सभी ज्वेलरी शो-रूम और कारोबारी की हर मूवमेंट पर नजर रख रहे थे। पूरी खबर पढ़ें
https://ift.tt/0OnJbX6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply