कानपुर में नए साल 2026 के पहले दिन मौसम साफ रहा। कोहरा नहीं पड़ने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन, बर्फीली हवा गलन का एहसास करा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ सकता है। लगातार 2 दिन से यूपी में कानपुर सबसे ठंडा रहा। आज गुरुवार को धूप निकलने के आसार भी दिखाई पड़ रहे हैं। कानपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। यह तापमान प्रदेश में सबसे कम है। इससे एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया था। सुबह कोहरे से दृश्यता 10 मीटर रही। कोहरे के साथ ओस की बूंदों ने गलन को बढ़ाया। नए साल पर सबेरे घने कोहरे व ओस से ठंडक बनी रहेगी। पछुआ हवाओं ने बनाई ठंडक
दिन में 12 बजे तक धूप न निकलने से गलन भरा मौसम रहा। दोपहर में धूप तो जरुर निकली लेकिन वह भी बेअसर रही। दिन में धूप के साथ चलने वाली पछुआ हवाओं ने ठंडक बनाए रखी। कमजोर धूप व ठंडी हवाओं ने दिन का तापमान भी कम रखा। अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.9 डिग्री कम है। 45 ट्रेनें तय समय से देरी से पहुंचीं
कोहरे की मार आम जनजीवन के साथ साथ ट्रेनों पर भी पड़ रही है। बुधवार को 45 ट्रेनें तय समय से देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (82502) 3.31 घंटे व आनंद विहार टर्मिनल से अगरतला जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (20502) 2.20 घंटे लेट रही। बनारस से नई दिल्ली जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (22435) 3.40 घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। इसके अलावा राजधानी व हमसफर समेत कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं।
https://ift.tt/aW5TwYU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply