सीएम योगी ने चाइनीज मांझे से हो रहीं मौतें पर भड़क गए। उन्होंने अफसरों से पूछा कि बैन के बाद भी मांझा कैसे बिक रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा- अब चाइनीज मांझे से मौत होने को हत्या माना जाएगा। सीएम ने पुलिस प्रमुखों यानी कमिश्नर को पुलिस जिलेवार छापेमारी करने के निर्देश दिए। मांझे से मौत की बात करें तो बुधवार को लखनऊ में MR का गला कट गया था। इनकी तड़प-तड़कर मौत हो गई थी। पिछले 6 महीने में ऐसे सात मामले सामने आ चुके हैं। चाइनीज मांझे से हुई घटनाएं… लखनऊ-11 दिसंबर 2025: बाइक से अपने घर जा रहे युवक की गर्दन कट गई थी। डॉक्टरों ने गले में सात टांके लगाकर युवक की जान बचाई थी। शाहजहांपुर – 11 जनवरी 2025: ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल शाहरुख हसन चाइनीज मांझे की चपेट में आए। गर्दन पर तेज कट लगा, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शाहजहांपुर – 23 अक्टूबर 2025: थाना कांट क्षेत्र के नगला जाजू निवासी 26 वर्षीय रवि शर्मा पत्नी के साथ ससुराल जा रहे थे। रोजा के हांडा पुल के पास चाइनीज मांझा गर्दन में लगा। मौके पर गंभीर चोट, अस्पताल में मौत हुई। अलीगढ़ – 30 सितंबर 2025: 28 साल के सलमान स्कूटर से दुकान जा रहे थे। जमालपुर पुल पर चाइनीज मांझा गर्दन में उलझा, गहरा कट लगा। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोरखपुर – 29 जुलाई 2025: अमित गुप्ता मां के साथ बाइक से धर्मशाला जा रहे थे। सूरजकुंड पुल पर मांझा गर्दन में फंसा, 4 नसें कट गईं। हेलमेट होने के बावजूद गंभीर चोटें आईं। लंबा ऑपरेशन हुआ, जान बच गई। यूपी में बैन है चाइनीज मांझा यूपी में चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बाद भी इसकी बिक्री हो रही है। भारत में सामान्य धागे से पतंग की डोर तैयार होती है, लेकिन चीन में नायलॉन के साथ मेटलिक पाउडर का उपयोग होता है। इसमें कांच और लोहे के चूरे को भी मिलाया जाता है ताकि धार और तेज हो। नायलॉन के धागे के कारण पेच लड़ने पर खिंचाव बढ़ता है और चाइनीज मांझा कटता नहीं है। कांच और लोहे का चूर्ण मिला यह मांझा गला रेतने के लिए पर्याप्त होता है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
https://ift.tt/2mHBheE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply