अम्बेडकरनगर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले के सभी 114 परीक्षा केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण पूरा कर लिया गया है। इस वर्ष बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन बदलावों के तहत, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की ‘अ’ और ‘ब’ श्रेणी की उत्तर पुस्तिकाएं अब अलग-अलग रंगों की होंगी। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका से कोई पृष्ठ फाड़ता है, तो इसे अनुचित साधन के प्रयोग की श्रेणी में माना जाएगा और उस पर कार्रवाई की जाएगी। यूपी बोर्ड ने इस बार वर्षों से चले आ रहे चौड़ाई वाले फॉर्मेट की जगह पहली बार लंबाई फॉर्मेट की उत्तर पुस्तिकाएं लागू की हैं। परीक्षार्थियों को अब सीधे लंबाई वाले फॉर्मेट में उत्तर लिखने होंगे। उत्तर पुस्तिकाओं के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है; प्रत्येक पृष्ठ पर विशेष कलर कोडिंग के साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद का मोनोग्राम अंकित है। मूल्यांकन प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। अब उत्तर पुस्तिकाओं पर कक्ष निरीक्षकों के हस्ताक्षर और उनकी ड्यूटी किस कक्ष संख्या में लगी है, इसका जिक्र एक अलग आवंटित पृष्ठ पर किया जाएगा। परीक्षार्थियों को विशेष रूप से हिदायत दी गई है कि वे प्रश्नों के उत्तर के अलावा उत्तर पुस्तिकाओं में किसी भी अन्य चीज का उल्लेख न करें, अन्यथा इसे अनुचित साधन माना जाएगा। इस वर्ष जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 72 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें हाईस्कूल के 36,698 और इंटरमीडिएट के 29,731 परीक्षार्थी शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं में किए गए बदलावों और संबंधित निर्देशों की जानकारी परीक्षार्थियों को जल्द ही दे दी जाएगी। वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
https://ift.tt/Eo6NqDr
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply