जौनपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं के प्रवेश पत्र मंगलवार से वितरित किए जाएंगे। जिले में कुल 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1,51,701 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 76,918 और इंटरमीडिएट के 74,783 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परिषद द्वारा लगभग आठ लाख उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के लिए कॉपियां प्राप्त हो चुकी हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर 24 घंटे वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं की शत-प्रतिशत आपूर्ति स्कूलों में 5 फरवरी से की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) राकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक स्कूल के प्रवेश पत्र बंडल मंगलवार से वितरित किए जाएंगे।
https://ift.tt/Nf1LBRC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply