DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यूपी ने नेशनल नानचाकू चैंपियनशिप में जीता पहला स्थान:कन्नौज के खिलाड़ियों को कई मेडल, योगेंद्र शर्मा बने नेशनल रेफरी

कानपुर में 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित चतुर्थ नेशनल नानचाकू चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। ई-स्टेट कोऑपरेटिव कार्यालय, दादा नगर में हुई इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक पदक जीतकर अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान की ट्रॉफी हासिल की। कन्नौज जिले के विभिन्न स्कूलों और मार्शल आर्ट कक्षाओं के खिलाड़ियों ने नानचाकू एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव योगेंद्र कुमार शर्मा, नानचाकू एसोसिएशन ऑफ कन्नौज की अध्यक्ष सुनीत शर्मा और महासचिव राखी कश्यप के नेतृत्व में प्रतिभाग किया था। इस चैंपियनशिप के दौरान नानचाकू एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव योगेंद्र कुमार शर्मा ने नेशनल रेफरी की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर राष्ट्रीय स्तर के रेफरी का दर्जा प्राप्त किया। कन्नौज जिले के खिलाड़ियों ने फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सार्थक प्रकाश, तनिष्का गौतम, मेधांश पाल और आरुष शुक्ला ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, विभू त्रिपाठी और समृद्धि अग्निहोत्री ने रजत पदक अपने नाम किए, जबकि तरुन त्रिवेदी, ध्रुव शर्मा और अन्नपूर्णा गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किए। कांता प्रतियोगिता में ध्रुव शर्मा और देवाशीष ने रजत पदक जीते, जबकि सार्थक प्रकाश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। फाइट (कुमीते) प्रतियोगिता में सार्थक प्रकाश और नवनीत राजपूत ने रजत पदक जीते। ध्रुव शर्मा, देवाशीष और अनमोल सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश सहित सभी अभिभावकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. रोहित सक्सेना, अध्यक्ष विजय कपूर और महासचिव व फाउंडर बाबुल वर्मा ने कन्नौज सहित पूरे उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रथम स्थान की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस चैंपियनशिप में भारत के लगभग 22 राज्यों, जिनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान और कर्नाटक शामिल हैं, से लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।


https://ift.tt/fpMeiH3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *