DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी से बच्ची बोली- हम शेर हैं, संसद में अखिलेश का माइक बंद कराया; गर्लफ्रेंड की न्यूड लाश फेंकी

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर संसद में अखिलेश यादव की माइक बंद कराने को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर इस्तीफा वापस लेने वाले जीएसटी अफसर पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- लोकसभा स्पीकर ने अखिलेश यादव का माइक बंद कराया, राहुल के समर्थन में बोल रहे थे संसद सत्र के दौरान लोकसभा स्पीकर ने अखिलेश यादव का माइक बंद करा दिया। वह राहुल गांधी के समर्थन में खड़े हुए थे। दरअसल, राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब का हवाला देते हुए कहा- 4 चीनी टैंक लद्दाख सीमा में पहुंच गए थे। इस पर गृहमंत्री से लेकर रक्षामंत्री तक विरोध में खड़े हो गए। हंगामा शुरू हो गया तो सदन स्थगित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 2- अविमुक्तेश्वरानंद बोले- अयोध्या GST अफसर ने थूककर चाटा; गो-मांस विदेशों में भेजा जा रहा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह के इस्तीफा वापस लेने पर तंज कसा। उन्होंने कहा- बरेली मजिस्ट्रेट के इस्तीफा देने के बाद जो त्याग पत्र दिलवाया गया था। वो वापस हो चुका है। आदमी थूक कर चाट चुका है। आरोप लगाया कि भैंस के मांस के नाम पर लगातार गो मांस एक्सपोर्ट हो रहा। मंत्री धर्मपाल सिंह के बयान को मुगलिया बताया। पूरी खबर पढ़ें 3- योगी को ABCD सुना बच्ची बोली-एडमिशन करा दीजिए; सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस की लखनऊ में सोमवार को जनता दरबार में मासूम बच्ची अपनी मां के साथ पहुंची। सीएम योगी ने कहा- ‘मेरा एडमिशन करा दीजिए।’ अंदाज देख योगी मुस्कराने लगे। पूछा, ‘किस क्लास में एडमिशन चाहिए? बच्ची ने जवाब में कहा- नर्सरी में सर। तत्काल एडमिशन का आदेश दिया। उधर, प्रेस कांफ्रेंस कर कहा-जेवर एयरपोर्ट का मोदी करेंगे उद्घाटन। प्रदेश में 20 वॉटरवे बनेंगे। पूरी खबर पढ़ें 4- लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों-पुलिस में झड़प; केशव मौर्य का आवास घेरने पहुंचे थे लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी पुलिस से भिड़ गए। जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिसवालों ने हाथ-पैर पकड़कर उनको जबरिया बस में भरा और इको गार्डन ले गई। करीब 50 अभ्यर्थी सोमवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्य का आवास घेरने के लिए जा रहे थे। प्रदर्शनकारी ‘मैं अभागा पिछड़ा, दलित हूं’ जैसे स्लोगन लिखे बैनर ओढ़कर पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 5- योगी के दो मंत्रियों में ठनी; ओपी राजभर बोले- आरोप लगाने वाले कभी लोहा चोर थे योगी सरकार के दो मंत्रियों में ठन गई है। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बिना नाम लिए मंत्री अनिल राजभर और उनके पिता को लोहा चोर बताया। कहा कि आप उनका इतिहास नहीं जानते। आज जो लोग उंगली उठा रहे हैं, वे कभी लोहा चोरी किया करते थे। वोट चोरी पर कहा- एक मां का दूध पीया है तो बताएं कि कहां वोट बिकता है? देखा जाए खरीदने- बेचने की दुकान कहां है? पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें… 6- प्रेमानंद महाराज से पूछा- क्या करें कि हिम्मत न टूटे; मूक-बधिर बच्चों ने भजन पर डांस किया कानपुर के मूक-बधिर बच्चों ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। उनसे अपने हावभाव के जरिए सवाल किए। खुद तैयार किए भजन पर नृत्य किया। इस दौरान महाराजजी भजन में लीन दिखाई दिए। हाथ जोड़कर एक टक बच्चों को निहारते रहे। दरअसल, रविवार शाम को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त संस्था की अध्यक्ष मनप्रीत कौर मूक बधिर बच्चों को लेकर पहुंची थीं। पूरी खबर पढ़ें 7- कागजों में दौड़ीं यूपी PWD की कंडम गाड़ियां; डीजल के नाम पर लाखों की लूट यूपी में कागजों में PWD की कंडम गाड़ियां दौड़ रहीं। गाड़ियां कबाड़ हो चुकी हैं। पहियों में जंग लग चुके हैं। स्टेयरिंग टूट चुकी हैं। एक कदम भी बिना धकेले ये गाड़ियां नहीं चल सकेगीं लेकिन कागजों पर ये दौड़ रहीं और डीजल के नाम पर लाखों रुपए खर्च भी हो रहे। PWD में कंडम वाहनों के नाम पर डीजल खर्च का खेल क्या है? इसमें कौन अफसर लिप्त हैं? इसकी पूरी खबर पढ़ें 8- लखनऊ में BJP विधायक के भतीजे ने जान दी; लिखा- आपका बुरा भगवान नहीं हम करेंगे लखनऊ में गोंडा जिला से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी के भतीजे शिवम तिवारी का शव फ्लैट में मिला है। बेडशीट के सहारे पंखे से शव लटका हुआ था। 24 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी किया था। जिम करते हुए वीडियो शेयर कर लिखा था- आपका बुरा भगवान नहीं, हम करेंगे। परिजन बोले- पार्टनर्स ने घपला किया था, जिससे परेशान थे। पूरी खबर पढ़ें 9- अलंकार अग्निहोत्री सस्पेंशन के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे; केंद्र पर साधा निशाना अलंकार अग्निहोत्री सस्पेंशन के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। पीसीएस अधिकारी, बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट थे। 26 जनवरी को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान और यूजीसी के नए नियमों के विरोध में इस्तीफा दिया था। इसके बाद सरकार ने सस्पेंड कर शामली में अटैच कर दिया था। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार में केवल दो लोगों की चलती। अब दिल्ली से बड़ा आंदोलन शुरू होगा। पूरी खबर पढ़ें 10- कानपुर में पोस्ट ऑफिस ठगी की मास्टर माइंड अरेस्ट; फर्जी रसीदें देकर हड़पे 40 लाख कानपुर पोस्ट ऑफिस में लोगों को फर्जी रसीदें देकर 40 लाख रुपए हड़पने की आरोपी महिला टीचर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। महोबा में एक साल पहले सरकारी शिक्षक बनने के पहले वह कानपुर पोस्ट ऑफिस में एजेंट थी। पति और सास के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करने और लोगों के पैसे हड़पने का आरोप है। बीते 4 जनवरी को आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेजा था। पूरी खबर पढ़ें 11- गर्लफ्रेंड की हत्या करके टकला हो गया बॉयफ्रेंड:मुंबई से गोरखपुर लाया, चेहरा कूचा, न्यूड कर लाश फेंकी; पत्नी ने दिया साथ गोरखपुर में युवक ने मुंबई की रहने वाली कथित पहली पत्नी की हत्या कर हुलिया बदला लिया। पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी और बाल मुंडवाए। किसी को भनक न लगे इसलिए दूसरी पत्नी के साथ मिलकर लाश को न्यूड करके फेंका। बताया- दोनों लिव-इन में रहते थे। मंदिर में शादी के बाद एक बच्चा हुआ। बाद में अलग रहने लगे। इसी बीच घरवालों ने युवक की शादी कर दी। पूरी खबर पढ़ें 12- बांदा में फेयरवेल के नाम पर स्टंटबाजी, 4 घंटे 10 KM तक सड़क पर हुड़दंग बांदा में फेयरवेल के नाम पर छात्र-छात्राओं ने रविवार को सड़क पर जमकर हुड़दंग किया। स्टंटबाजी करते हुए लड़के- लड़कियां 8-10 लग्जरी कार, 10-12 बाइक पर बैठकर निकले। तेज रफ्तार में गाड़ियां सड़कों पर दौड़ाई। फुलसाउंड में एक खटोला जेल के अंदर… एक खटोला जेल के बाहर… हरियाणवी गाना बजाया। रूपटाप और डोर खोलकर लटकते हुए शोर करते रहे। पूरी खबर पढ़ें 13- गोरखपुर AIIMS के खाने में कीड़े निकले; मैनेजर बोला- जैसा बजट, वैसा खाना दे रहे गोरखपुर AIIMS में मेडिकल स्टूडेंट्स के मेस के खाने में कीड़े निकले। हंगामा के बाद सोमवार को स्टूडेंट्स ने शिकायत AIIMS प्रशासन से की। साथ ही फोटो और वीडियो भी दिए। स्टूडेंट्स का आरोप है कि खाने की गुणवत्ता जांचने के लिए बनाई गई डॉक्टरों की टीम सिर्फ कागजों में ही जांच कर रही। मैनेजर ने कहा- जो पेमेंट मिल रहा, उसमें इसी क्वालिटी का खाना मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- एक जेवर के बदले एक प्लेट मोमा; बच्चे ने एक-एक कर दी 85 लाख की ज्वेलरी देवरिया में नाबालिग के मोमोज की लत ने लाखों का नुकसान कर दिया। दरअसल, रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक बच्चे को मोमाज के पैसे नहीं मिले तो उसने एक तरकीब निकाली। दुकानदार के पास अपनी मां और बुआ के रखे गहनों में कोई एक लेकर जाता था और उसके बदले में एक प्लेट मोमोज दुकानदार को दे देता था। जेवर गायब होने पर घर में हंगामा मचा तो मामला खुला। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास… 15- बारिश की आशंका 3 फरवरी को पश्चिमी यूपी के अलावा पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी हरियाणा के आसपास चक्रवाती सिस्टम बन हुआ है। इसके असर से पश्चिमी यूपी में बारिश शुरू हुई। यह बारिश आज देर रात से कल सुबह तक प्रदेश के मध्यवर्ती और सटे हुए पूर्वी हिस्सों तक पहुंच सकती है। प्रदेश में 4 फरवरी तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…


https://ift.tt/1fTjys7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *