नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर यूपी पुलिस भर्ती में 3 साल एज लिमिट बढ़ाए जाने को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर सीएम योगी की दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- यूपी पुलिस भर्ती में एज लिमिट बढ़ी, 32,679 पदों पर होनी है भर्ती योगी सरकार ने पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है। छूट सभी वर्गों के अभ्यर्थियों पर लागू होगी। 32,679 सिपाही व समकक्ष पदों पर भर्ती दिसंबर 2025 में आई है। 7 साल बाद भर्ती निकलने की वजह से तैयारी करने वाले लाखों युवा आवेदन करने से वंचित हो रहे थे। सीएम योगी को लेटर लिखकर ब्राह्मण विधायकों ने भी छूट की मांग की थी। पढ़ें पूरी खबर 2- सीएम योगी ने की पीएम मोदी से एक घंटे चर्चा; केशव-पाठक भी दिल्ली में सीएम योगी सोमवार को दिल्ली दौरे पर रहे। उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। योगी ने मोदी को राम मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट किया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान सीएम के हाथ में एक फाइल दिखी। माना जा रहा है कि इसमें यूपी SIR के आंकड़े थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य पहले से ही दिल्ली में हैं। इससे सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर 3- सुल्तानपुर में छात्रा से गैंगरेप का आरोपी आजम ढेर, 100 दिन में 15वां एनकाउंटर सुल्तानपुर में छात्रा से गैंगरेप का आरोपी एक लाख का इनामी बदमाश आजम खां उर्फ तालिब एनकाउंटर में ढेर हो गया। इनपुट के आधार पर पुलिस ने लंभुआ के दियरा पुल पर घेराबंदी की तो फायरिंग कर भागा। जवाबी फायर में उसे गोली लगी। अस्पताल पहुंचाते वक्त मौत हो गई। उस पर 17 केस थे। लंबे समय से फरार चल रहा था। यूपी में 100 दिन में 15वां बदमाश एनकाउंटर में ढेर हुआ। पढ़ें पूरी खबर 4- यूपी में पहली बार पारा 2.4°C, दो हादसों में पति-पत्नी और बेटी समेत 5 की मौत यूपी में शिमला से ज्यादा ठंड पड़ रही। सीजन में पहली बार पारा 2.4 °C पर पहुंचा। घने कोहरे की वजह से 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट हैं। कोहरे के चलते सोमवार को 2 हादसे हुए। मुजफ्फरनगर में हाईवे पर बाइक पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। मां-पिता और बेटी की मौत हो गई। बेटा गंभीर है। आगरा-ग्वालियर मार्ग पर 5 ट्रक और दो कारें आपस में भिड़ गईं। 2 लोगों की मौत हो गई। आधा दर्जन घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर 5- BJP प्रदेशाध्यक्ष 150 गाड़ियों के काफिले संग गोरखपुर पहुंचे, गदा लहराई यूपी बीजेपी का अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी पहली बार गोरखपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से वह खुली जीप पर सवार हुए। उनके पीछे 150 से अधिक गाड़ियों का काफिला था। जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस करते रहे। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर, गुरुद्वारा में मत्था टेका। डीडीयू के पास स्वागत के बाद मंच से गदा लहराया। 14 दिसंबर को अध्यक्ष चुने गए थे। पढ़ें पूरी खबर अब 8 अहम खबरें… 6- बदायूं में दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, बेंच पर बैठे-फिर लेट गए बदायूं में एक दरोगा की पोस्टमॉर्टम हाउस में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह एक नाबालिग लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम कराने आए थे। अचानक बेचैनी महसूस होने पर वह बेंच में सीना पकड़कर बैठ गए और फिर लेट गए। साथी पुलिसकर्मी तुरंत जिला अस्पताल लेकर भागे। डॉक्टरों ने करीब 20 मिनट CPR दी, लेकिन बचाया नहीं जा सका। वह बुलंदशहर के रहने वाले थे। पढ़ें पूरी खबर 7- भोजपुरी स्टार पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चा, यूपी की एक्ट्रेस संग आई तस्वीर भोजपुरी स्टार पवन सिंह आज 40 साल के हो गए हैं। इस बीच उनके बर्थडे पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह के बगल में सिंदूर लगाए एक महिला खड़ी है। यूजर्स का कहना है कि पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है। करीब खड़ी महिला का नाम महिमा सिंह है। वो यूपी के बांदा की रहने वाली हैं। पवन सिंह के साथ फिल्म भी कर रही। सोमवार को दोनों का गाना भी लॉन्च हुआ। पढ़ें पूरी खबर 8- कासगंज में बेटी की हत्या कर दहेज उत्पीड़न का केस, समधी से थे अवैध संबंध कासगंज में समधी संग अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। बेटी को पहले नशीली चाउमीन खिला दी, फिर गला घोटा। हत्या के बाद शव को नहर किनारे फेंका। पुलिस को गुमराह करने के लिए बेटी के शरीर से गहने उतार दिये। इसके बाद अपने दामाद और अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने 10 दिन बाद अरेस्ट कर जेल भेजा। पढ़ें पूरी खबर 9- उन्नाव में लव-मैरिज के एक महीने बाद जान दी; एक दिन पहले थी पार्टी उन्नाव में शादी के 30 दिन बाद दुल्हन ने जान दे दी। रात में सबने मैरिज की वन मंथ एनिवर्सरी मनाई। सुबह कथित तौर पर सुसाइड कर ली। भाई के मुताबिक, रविवार को उसकी शादी की वन मंथ एनिवर्सरी थी। जीजा को छुट्टी नहीं मिली थी। रात करीब 3 बजे वह घर लौटे तो वह सो चुकी थीं। वह भी सो गए। सुबह उठे तो बेड पर नहीं मिली। बगल के कमरे में पहुंचे तो दुपट्टे के फंदे से वह लटक रही थी। पढ़ें पूरी खबर 10- कन्नौज में कंबल के सहारे दीवार फांदकर दो कैदी फरार; 4 अफसर सस्पेंड कन्नौज जिला जेल से दो बंदी फरार हो गए। रात में जेल में न्यू ईयर पार्टी थी। इसी का फायदा उठाकर कैदियों ने कंबल को जोड़कर रस्सी जैसा बनाया और दीवार फांदकर निकल गए। दीवार की ऊंचाई 22 फीट से ज्यादा है, जिसे फांदकर बंदी भागे हैं। रात में बिना गिनती के ही सभी को बैरक भेज दिया गया। सुबह गिनती में दो कैदी कम निकले तो हड़कंप मच गया। 4 जेल अफसर सस्पेंड कर दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर 11- संगीत सोम को मिली बम से उड़ाने की धमकी; शाहरुख खान को कहा था गद्दार मेरठ में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे उनके सरकारी नंबर पर चलने वाले व्हाट्सऐप पर धमकी भरा मैसेज मिला। मैसेज बंगाली भाषा में था। करीब चार बार बांग्लादेशी नंबर से व्हाट्सऐप कॉल भी की गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हाल ही में अभिनेता शाहरूख खान पर उन्होंने विवादित बयान दिए थे। पढ़ें पूरी खबर 12- नेहा सिंह राठौर बोलीं- मेरी औकात याद दिलाई गई; कहा था चौकीदरवा कायर बा… नेहा सिंह राठौर बोलीं- मेरी औकात याद दिलाई गई, जिंदगी में पहली बार कोतवाली गई; सवाल पूछना अपराध तो फांसी दे दें। दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा था- चौकीदरवा कायर बा…। वाराणसी और लखनऊ में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। शनिवार रात पति के साथ कोतवाली पहुंचीं। करीब 2 घंटे बाद पुलिस ने बिना बयान लिए ही उन्हें लौटा दिया। पढ़ें पूरी खबर 13- प्रयागराज पंचकोशी परिक्रमा शुरू, विंटेज कार पर सवार होकर निकले साधु-संत माघ मेला 2026 के तहत सोमवार से प्रयागराज पंचकोशी परिक्रमा का शुभारंभ हो गया। परिक्रमा की शुरुआत संगम स्नान के साथ हुई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महामंडलेश्वर सहित तमाम साधु-संत विंटेज कारों पर सवार होकर इस धार्मिक यात्रा में आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा में सैकड़ों संत शामिल हैं। शुरू हुई यह परिक्रमा अकबर के काल में करीब 500 साल पहले बंद कर दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है… 14- हाईवे पर चांदी लूटने की होड़, कार वाले भी बटोरते नजर आए हापुड़ जनपद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बुलंदशहर कट के पास बाइक से चांदी से भरा बैग सड़क पर गिर गया। बैग गिरते ही चांदी लूटने की होड़ मच गई। कार वाले भी चांदी बटोरते नजर आए। चांदी लूटने की मची होड़ में पूरा हाईवे जाम हो गया। पुलिस के अनुसार, एक युवक बाइक पर चांदी का बैग ले जा रहा था। अचानक बैग सड़क पर गिर गया। युवक को जब तक पता चलता, लोग बटोरने लगे। पढ़ें पूरी खबर कल क्या रहेगा खास 15- SIR ड्रॉफ्ट लिस्ट जारी होगी 6 जनवरी को यूपी में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। लिस्ट जारी होने के बाद वोटर अपने नाम, पते और अन्य डिटेल्स की जांच कर सकेंगे। 6 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
https://ift.tt/luXk0nw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply