नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर चाइनीज मांझे को लेकर है। सीएम योगी ने कहा- चाइनीज मांझे से मौत हत्या जैसी; बैन के बाद कैसे बिक रहा। वहीं, दूसरी खबर गाजियाबाद में तीन बहनों की सुसाइड और उनके पास से मिली सुसाइड नोट के खुलासे से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- यूपी में चाइनीज मांझे से मौत अब हत्या मानी जाएगी; योगी ने पूछा- बैन के बाद कैसे बिक रहा यूपी में चाइनीज मांझे से मौत अब हत्या मानी जाएगी। आए दिन हो रही मौतों पर योगी अफसरों पर भड़के; पूछा- बैन के बाद कैसे बिक रहा। एक साल में 8 मौतें। CM की फटकार के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की। बुधवार को लखनऊ में MR का गला कटने के बाद तड़कर मौत हो गई थी। गुरुवार को दफनाया गया। बदहवास पत्नी रोकर बुरा हाल। बोली-सो रहे, कोई उठाओ। पूरी खबर पढ़ें 2- गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से कूदी तीनों बहनों को ब्रेन-हैमरेज; परिवार ने खुद को फ्लैट में बंद किया गाजियाबाद में बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड करने वाली तीनों बहनों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। डॉक्टरों के मुताबिक, नीचे गिरने पर लड़कियों के सिर में गंभीर चोट आई, ब्रेन हैमरेज हो गया। पोस्टमॉर्टम के बाद देर रात करीब 12 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर तीनों का अंतिम संस्कार हुआ। उधर, परिवार ने फ्लैट में खुद को बंद कर लिया। किसी से बात नहीं कर रहे। पूरी खबर पढ़ें 3- तीनों बहनों की सुसाइड नोट में खुलासा; लिखा- इंडियन से शादी कैसे करें गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड मामले में मिले सुसाइड नोट में बड़ा खुलासा हुआ है। तीनों बहनें खुद को कोरियन मानती थीं। वे यूट्यूब से कोरियन भाषा सीखी थीं। उनको हिंदुस्तानी लड़के पसंद नहीं थे। 18 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा था- पापा, तुम हमसे कोरियन छुड़ाओगे, कोरियन हमारी जान थी। हमारी पसंद और प्यार कोरियन कल्चर ही था। इंडिया के लड़के से शादी कैसे करें। पूरी खबर पढ़ें 4- क्रिकेटर रिंकू और सांसद प्रिया सरोज जून में करेंगे शादी, भाई ने किया खुलासा क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी अब जून में होगी। क्रिकेटर के बड़े भाई सोनू सिंह ने यह जानकारी दी। बताया- फरवरी 2026 में फिक्स हुए डेट को टी-20 वर्ल्ड कप और आईपीएल की वजह से आगे बढ़ा दिया गया है। 8 जून 2025 को दोनों की सगाई हुई थी। इसके बाद 18 नवम्बर 2025 को शादी पहली बार फिक्स हुई। लेकिन मैच की वजह से टाल दी गई थी। 5- लखनऊ में अधिकारी पर दहेज उत्पीड़न का केस; पत्नी बोली- ₹50 लाख और फॉर्च्यूनर मांग रहा लखनऊ में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी पर पत्नी निकिता तिवारी ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि शादी में 93 लाख रुपए और थार गाड़ी दहेज में दिया गया। अब 50 लाख रुपए और फॉर्चूनर की मांग ससुरालवाले कर रहे। दहेज के लिए ससुराल के लोग मारपीट और अपमानित करते हैं। शादी 14 फरवरी 2025 को हुई थी। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें… 6- कोहरे के चलते लखीमपुर में पति-पत्नी, साले की मौत; एक्सप्रेस-वे पर 10 गाड़ियां टकराईं यूपी में कोहरे का कहर जारी है। लखीमपुर-खीरी में ट्रक में एक कार जा घुसी। हादसे में बहराइच के पति, पत्नी और साले की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बस-कारों समेत 10 गाड़ियां टकरा गईं। इसमें 10 लोग घायल हो गए। एक्सप्रेस-वे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कल तापमान और गिरेगा। पूरी खबर पढ़ें 7- हाईकोर्ट ने ACS और DGP को किया तलब; यूपी में 2 साल में 1 लाख लोग लापता हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच ने लापता लोगों को खोजने में लापरवाही पर यूपी पुलिस को फटकार लगाई। रिकॉर्ड सहित अपर मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, दो साल में 1.08 लोग लापता हैं। लेकिन पुलिस ने 9700 मामलों में ही कार्रवाई शुरू की है। जस्टिस अब्दुल मोइन और बबीता रानी की डिवीजन बेंच दो दिन से PIL पर सुनवाई कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 8- प्रयागराज में आईफोन के बदले किराए का कोख; लड़कियों को फंसाया जा रहा प्रयागराज में कम उम्र की लड़कियों को आईफोन और कुछ रुपए देकर ‘किराये की कोख’ (सरोगेसी) के लिए फंसाया जा रहा। एक किशोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि 1 साल में कम से कम 20-25 लड़कियों का अंडाणु निकाला गया है। मास्टर माइंड एक मुस्लिम महिला है। आरोप है कि वह आईफोन और 15 हजार रुपए का लालच देकर फंसाती है। पूरी खबर पढ़ें 9- कानपुर में 3 सेकेंड में मौत के मुंह से खींच लाया; चलती ट्रेन के नीचे आई महिला कानपुर में चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त बुजुर्ग महिला का पैर फिसल गया, उनका एक हाथ ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। महिला पहिए के नीचे जाने ही वाली थी, तभी RPF जवान ने उन्हें खींच लिया। पूरी घटना सिर्फ 3 सेकेंड में हुई। पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने पटना जा रही थी। हादसा होने के बाद परिवार की मगध एक्सप्रेस छूट गई। वे दूसरी ट्रेन से पटना गए। पूरी खबर पढ़ें 10- राजन महाराज बोले- बाबा बदलेंगे लखनऊ का नाम; फैजाबाद-इलाहाबाद से मुक्ति मिली गोरखपुर पहुंचे कथावाचक राजन महाराज बोले- बाबा जल्द लखनऊ का नाम बदलेंगे। बाबा ने फैजाबाद से मुक्ति दिला दी, इलाहाबाद से मुक्ति दिला दी, मुगलसराय से मुक्ति दिला दी। अब लखनऊ की बारी है। उन्होंने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा- कभी सोचा नहीं था गोरखपुर में इतना विकास होगा। यह सब मेरी कल्पना से बाहर है। सीएम को धन्यवाद देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 11- आगरा में भाई ने बहन के सिर में मारी गोली, 2 दोस्तों के साथ पहुंचा था आगरा में भाई ने बड़ी बहन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। देर रात दो दोस्तों के साथ वह बहन के घर पहुंचा। बिजली ठीक करने का बहाना बनाकर उसने दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही तमंचे से फायर कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन का कहना है कि उसके जेल जाने के बाद जमानत में गहने बेचकर पैसे लगे। वह उन गहनों को मांगता था। पूरी खबर पढ़ें 12- गोंडा में 6 बार के विधायक के परिवार जंग; संपत्ति के लिए गांव में खुली बैठक गोंडा की करनैलगंज सीट से 6 बार विधायक रहे अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के परिवार में छिड़ा विवाद अब जनता के बीच आ गया है। विधायक की दूसरी पत्नी मीनाक्षी के दो बेटों ने परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए खुली बैठक बुलाई। परिवार के लोग एक दूसरे से बहसबाजी करते रहे। समर्थकों ने नारेबाजी भी की। एसडीएम सहित 150 पुलिसवाले मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 13- कानपुर में 10वीं का स्टूडेंट ट्रेन के सामने कूदा; लिखा- ‘वो लड़की सही है, मरने जा रहा’ कानपुर में पनकी धाम स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर हाईस्कूल के स्टूडेंट ने जान दे दी। स्टूडेंट के आईपैड के कवर में परिजनों को एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने मोहल्ले में रहने वाले किशोर के ब्लैकमेल करने की बात लिखी थी। लिखा- मैं जा रहा हूं मरने, इसको कड़ी सजा मिले…। उस लड़की की कोई गलती नहीं है। पूरी गलती मुर्गी (मोहल्ले के एक लड़के का नाम) की है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- गले पर रखी बंदूक, फिर बोला-प्रधानी चुनाव लड़ रहा वोट चाहिए बागपत में युवक का दूसरे व्यक्ति के गले पर बंदूक रखकर वोट मांगने का वीडियो सामने आया है। युवक कह रहा-प्रधानी चुनाव लड़ रहा हूं, मुझे वोट चाहिए…वोट नहीं मिली तो दूसरी तरह से ले लूंगा। वीडियो वायरल होने के बाद युवक पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। हालांकि, बाद में सफाई देते हुए युवक ने कहा-उसने केवल रील बनाने के लिए ऐसा किया। कल क्या रहेगा खास… 15-अग्निवीर भर्ती रैली 6 फरवरी से अग्निवीर भर्ती रैली लखनऊ में शुरू होगी। यह भर्ती 20 फरवरी तक चलेगी। इसके अलावा ट्रेड्समैन, अग्निवीर क्लर्क या स्टोरकीपर टेक्निकल पदों पर भी भर्ती शुरू होगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
https://ift.tt/iubhcmw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply