यूपी के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। 13 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में पछुआ हवाएं चलने से सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार से पूरे प्रदेश में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वांचल के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम की तस्वीरें देखिए…
संभल में हुई सर्वाधिक बारिश फरवरी में पिछले चार दिनों की बारिश पर नजर डालें तो संभल में सबसे ज्यादा 73.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मेरठ में 51.8 मिलीमीटर और बागपत में 41.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। बारिश के बाद बदले मौसम ने ठंड का एहसास और बढ़ा दिया है। इन इलाकों में है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में। यहां भी रहेगा कोहरा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में। आपके शहर में मौसम कैसा है, कोहरे और बारिश को लेकर क्या अलर्ट है? जानने के लिए स्क्रोल करिए…
https://ift.tt/J1EPx7b
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply