उत्तर प्रदेश के कुशल श्रमिकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार पाने का एक बड़ा अवसर सामने आया है। प्रदेश सरकार के सेवायोजन निदेशालय और यूपी इंटरनेशनल के साझा प्रयासों से इजराइल के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में भर्ती की प्रक्रिया अब अपने अंतिम और निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। आगामी 9 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच कानपुर स्थित यदुपति सिंघानिया वोकेशनल एजुकेशन फाउंडेशन कैंपस में इजराइल की मुख्य संस्था ‘पीआईबीए’ (PIBA) द्वारा 1200 चयनित अभ्यर्थियों का फाइनल प्रोफेशनल टेस्ट ड्राइव आयोजित किया जाएगा।
इस भर्ती अभियान की आधारशिला पिछले वर्ष रखी गई थी, जब अक्टूबर और नवंबर 2025 में ‘रोजगार संगम’ पोर्टल के माध्यम से हजारों युवाओं ने आवेदन किया था। कुल 8352 आवेदकों में से 6682 अभ्यर्थी प्रथम चरण की प्री-स्क्रीनिंग और प्रोफेशनल टेस्ट ड्राइव में शामिल हुए थे। एनएसडीसी और कंस्ट्रक्शन स्किल डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया की देखरेख में आयोजित इस प्रारंभिक टेस्टिंग में प्लास्टरिंग, सिरेमिक टाइल्स, ड्राईवॉल वर्कर और मेसन जैसी चार प्रमुख श्रेणियों में कुल 2260 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। इन्ही सफल अभ्यर्थियों में से अब श्रेष्ठतम 1200 श्रमिकों को फाइनल राउंड के लिए तैयार किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इजराइली एजेंसी के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। विशेष रूप से जिप्सम वर्क यानी ड्राईवॉल वर्कर श्रेणी के उन 126 अभ्यर्थियों पर ध्यान दिया जा रहा है, जिनकी कौशल क्षमता मानकों से कुछ कम पाई गई थी। इजराइली एजेंसी के सुझाव पर इन अभ्यर्थियों के लिए 2 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कानपुर कैंपस में ही किया जा रहा है। इस कैंप में वर्तमान में 115 अभ्यर्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिनके लिए रहने और खाने की नि:शुल्क व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। इस विशेष प्रशिक्षण के पूर्ण होते ही इन अभ्यर्थियों का पुनः फाइनल परीक्षण किया जाएगा ताकि वे इजराइल की कार्यप्रणाली के अनुरूप खुद को ढाल सकें।
https://ift.tt/DiQw50U
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply