उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज कौशांबी पहुंचेंगे। वे यहां जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और पार्टी पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगे। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। सुबह से ही सयारा स्थित हेलीपैड से लेकर गेस्ट हाउस तक पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:40 बजे सयारा स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वे कार द्वारा सयारा स्थित मां शीतला अतिथि गृह जाएंगे, जहां मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होना है। वे कौशांबी में लगभग चार घंटे रुकेंगे। बिहार चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री का यह कौशांबी में पहला दौरा है। इसके साथ ही, नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ भी उनकी यह पहली बैठक होगी।
https://ift.tt/CgbTJ28
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply