झांसी में एक बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी साली को कुचल दिया। टक्कर के बाद एक महिला की साड़ी पिकअप में फंस गई, जिससे वह करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। जब चालक ने देखा कि महिला पिकअप में फंसी हुई है, तो उसने अचानक यू-टर्न ले लिया। इस दौरान पिकअप का टायर महिला के सिर पर चढ़ गया। इससे उसके सिर के चीथड़े उड़ गए और मौके पर मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर… गाजियाबाद में एक बेकाबू कार ने महिला-बच्ची को रौंदा,VIDEO: 50 मीटर तक बोनट पर लटकी रही, 3 गाड़ियों को चपेट लिया
गाजियाबाद में एक बेकाबू कार ने महिला और बच्ची को रौंद दिया। टक्कर के बाद महिला कार की बोनट पर करीब 50 मीटर तक लटकी रही। इसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उसका पैर टूट गया। वहीं, बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे में एक स्कूटी समेत 3 अन्य वाहन भी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर दहशत फैल गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर… बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सस्पेंशन के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे, केंद्र पर साधा निशाना
माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन में हुए विवाद का मामला थम नहीं रहा है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में इस्तीफा देकर पूरे देश में चर्चा में आए बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री प्रयागराज पहुंचे हैं। प्रयागराज में अलंकार अग्निहोत्री अपने निलंबन की कार्रवाई को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं। इसी सिलसिले में वह प्रयागराज में अपने विधि सलाहकारों से मिलें। उनका कहना है कि वह निलंबन को चैलेंज करेंगे। उन्होंनें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना नर्म रुख दिखाया, लेकिन केंद्र सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। कहा- केंद्र सरकार एक कम्पनी की तरह चल रही हैं। इसमें सिर्फ दो लोगों की ही चलती हैं, एक मोदी की दूसरे अमित शाह की। पढ़ें पूरी खबर… सीएम योगी बोले- जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी इस महीने करेंगे उद्घाटन; अयोध्या से हल्दिया तक वॉटर वे भी प्रस्तावित
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन फरवरी में होगा। पीएम मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी ने बताया कि एरोड्रम लाइसेंस की कार्यवाही अंतिम चरण में है। लाइसेंस फाइनल होते ही उद्घाटन का डेट तय कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया- यूपी में 20 वॉटर वे भी बनाया जाएगा। पहला वाटर वे वाराणसी से हल्दिया तक शुरू हो चुका है। अयोध्या से हल्दिया वाटर वे का प्रस्ताव दिया है। पूरी खबर पढ़ें
https://ift.tt/HJs86da
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply