उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल-2025) में भाग लेने जा रही ब्रज स्टार्स टीम ने मथुरा में अपने विजय अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। टीम ने आध्यात्मिक अनुष्ठानों और संतों के आशीर्वाद के साथ अपनी तैयारी शुरू की। सुबह ब्रज स्टार्स टीम के खिलाड़ियों और प्रबंधन ने वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। महाराज ने खिलाड़ियों को अंगवस्त्र पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद टीम ने यमुना नदी का विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन कर आगामी मुकाबलों में जीत का संकल्प लिया। संतों के आशीर्वाद के बाद टीम ने एक आशीर्वाद यात्रा भी निकाली, जिससे उन्हें जनसामान्य का समर्थन मिला। आध्यात्मिक अनुष्ठानों के बाद मसानी रोड स्थित ओम पैराडाइज में एक कर्टेन रेजर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्रज स्टार्स का आधिकारिक थीम सॉन्ग लॉन्च किया गया। वृंदा ग्रुप के चेयरमैन राम अग्रवाल ने ट्रॉफी का अनावरण किया। निदेशक राघव अग्रवाल ने बताया कि ब्रज स्टार्स केवल एक खेल टीम नहीं, बल्कि ब्रज की माटी, युवाओं के आत्मविश्वास और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूथ आइकॉन रवि चौधरी ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। टीम के को-ओनर नेत्रपाल सोलंकी ने बताया कि यूपीकेएल का दूसरा सत्र 24 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक नोएडा स्टेडियम में आयोजित होगा। ब्रज स्टार्स टीम अपना पहला मुकाबला 25 दिसंबर को खेलेगी। लीग में कुल 12 टीमें भाग लेंगी और 63 मैच खेले जाएंगे। इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण जी स्पोर्ट्स, जी बॉलीवुड, एंड पिक्चर्स एचडी, अनमोल सिनेमा 2 और ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर किया जाएगा।
https://ift.tt/IGJjXpP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply