यूनिसेफ के फाउंडेशन डे के अवसर पर लखनऊ के विभूति खंड स्थित किसान बाजार, अवध गेटवे में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूनिसेफ और चावीयन वॉलंटरी ग्रुप ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बच्चों के अधिकार, जलवायु परिवर्तन, युवाओं के लिए ग्रीन जॉब्स और बाल-सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और बाल अधिकारों पर आधारित म्यूजिक वीडियो प्रतियोगिता के विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। बच्चे हमारी सबसे महत्वपूर्ण धरोहर उत्तर प्रदेश सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग, लेना जौहरी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारी सबसे महत्वपूर्ण धरोहर हैं और बाल अधिकारों को मजबूत करने के लिए सरकार व समाज दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि आईजी, वूमेन एंड चाइल्ड सिक्योरिटी ऑर्गेनाइजेशन, सुभाष चंद्र दुबे ने बाल अधिकारों के क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बच्चों और किशोरों की सुरक्षा के लिए कानून, जागरूकता और समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है, जिसमें युवा पीढ़ी का योगदान सबसे अहम है। सरकार के तालमेल से बच्चों का भविष्य सुरक्षित महिला निगम, उत्तर प्रदेश के जनरल मैनेजर प्रवीण त्रिपाठी ने बाल अधिकारों को सार्थक बनाने के लिए शिक्षा, पोषण, सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में निरंतर सुधार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्थानों, स्वयंसेवी समूहों और सरकार के तालमेल से बच्चों का भविष्य सुरक्षित होता है।यूनिसेफ की चीफ जकरी एडम्स ने बच्चों पर जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बच्चों की आवाज को नीति निर्माण में शामिल करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे ही भविष्य के निर्णयकर्ता हैं। यूनिसेफ की संचार विशेषज्ञ नूपुर गुप्ता ने ग्रीन जॉब्स, ग्रीन करियर और जलवायु-अनुकूल नवाचारों में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को सही जानकारी और उचित मंच प्रदान करना है।कार्यक्रम के अंत में, सभी प्रतिभागियों ने बच्चों के अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, अभिभावक, विशेषज्ञ और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
https://ift.tt/HxLB15c
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply