विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले भर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस की थीम ‘यूनाइटेड बाय यूनिक’ के अंतर्गत प्रत्येक चिकित्सा इकाई पर निशुल्क जांच एवं उपचार शिविर लगाए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक कैंसर से संबंधित जानकारी और सुविधाएं पहुंचाई जा सकें। इसी क्रम में पी.एल. शर्मा जिला चिकित्सालय, मेरठ में कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ एवं प्रमुख चिकित्सा अधिशिक्षा, जिला चिकित्सालय मेरठ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन अवसर पर अधिकारियों ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया और लोगों से नियमित जांच कराने की अपील की। शिविर के अंतर्गत आम लोंगो को तीन प्रमुख कैंसर-सर्वाइकल, ब्रेस्ट एवं ओरल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इन कैंसरों की स्क्रीनिंग से संबंधित परामर्श भी उपलब्ध कराया गया, ताकि शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान कर समय रहते इलाज संभव हो सके। आयोजित चिकित्सा शिविरों में कुल 622 लोगों को कैंसर से जुड़ी बीमारियों, उनके जोखिम कारकों और रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं, लगभग 340 व्यक्तियों की ओरल एवं ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित स्क्रीनिंग की गई। कई लोगों को आगे की जांच और उपचार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के शिविरों का मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति भय को कम करना, समय पर जांच को बढ़ावा देना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समय रहते जांच और सही जानकारी से कैंसर पर प्रभावी रूप से नियंत्रण पाया जा सकता है।
https://ift.tt/61TXML3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply