DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की:मालीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में एक 21 वर्षीय युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार सुबह जाफरगंज-मालीपुर रेलवे स्टेशन के बीच टिकरी गांव में हुई। मृतक युवती की पहचान टिकरी गांव निवासी उदयभान सिंह की पुत्री मीनाक्षी सिंह उर्फ मीठी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है और पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।


https://ift.tt/LVyIUCM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *