DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

युवक ने मां की फटकार के बाद काटी नस:हाथरस में छेड़खानी के आरोप पर हुआ विवाद, अस्पताल में हंगामा

हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के मीतई गांव में मां की फटकार के बाद एक युवक ने अपने हाथ की नस काट ली। युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद युवक घर पर हंगामा करने लगा और इलाज के लिए अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में भी युवक ने हंगामा जारी रखा और इलाज कराने से मना कर दिया। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर की पूछताछ… युवक की मां ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के एक अस्पताल में नर्सिंग का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि पास के ही एक गांव की दो लड़कियों ने उनके बेटे पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर उन्होंने अपने बेटे को फटकारा था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बाद में युवक को समझा-बुझाकर शांत किया।


https://ift.tt/A5UaFN7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *