बलरामपुर में एक युवक को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने, शारीरिक यातना देने और जबरन धर्मांतरण कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित भूपेन्द्र प्रताप चौहान, निवासी मोहल्ला पहलवारा, थाना कोतवाली नगर, बलरामपुर के अनुसार वह वर्ष 2019 में काम के सिलसिले में दुबई गया था। वर्ष 2021 में व्हाट्सएप कॉल के जरिए उसकी पहचान रायबरेली जनपद के थाना बछरावां क्षेत्र के ग्राम थलैंडी निवासी रुखसार से हुई। बातचीत बढ़ने पर आरोप है कि युवती ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। पीड़ित का आरोप है कि दुबई से लौटने पर रुखसार ने उसे अपने घर बुलाया, जहां उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। करीब एक महीने तक उसे बाहर नहीं निकलने दिया गया और इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाया गया। इस दौरान रुखसार के चाचा पप्पू और नान्ह पुत्र नूर मोहम्मद भी प्रताड़ना में शामिल रहे। नाखनू उखाड़े, बिजली का करंट लगाए आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की गई, नाखून उखाड़े गए और बिजली का करंट तक लगाया गया। पीड़ित के अनुसार वर्ष 2022 में जबरन उसका खतना कराया गया और मौलाना को बुलाकर उसका धर्मांतरण कराकर रुखसार से निकाह कर दिया गया। इस दौरान उसका नाम भी बदल दिया गया। इसके बाद भी उसे लगातार बंधक बनाकर रखा गया और भागने के हर प्रयास को विफल कर दिया गया। किसी तरह 30 जनवरी 2026 को युवक वहां से भागकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई। आरोप है कि इसके बावजूद रुखसार लगातार फोन कर वापस आने का दबाव बना रही है और जान से मारने की धमकी दे रही है। संगठित गिरोह बनकर काम कर रहा पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपितों का एक संगठित गिरोह है, जो एक संस्था के माध्यम से इसी तरह कई लोगों का धर्मांतरण करा चुका है। कोतवाली नगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/gq20cmo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply