संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित औद्योगिक नगर में शनिवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटका मिला। परिवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान विजय कुमार कसौधन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी भिजवा दिया है। मृतक के पिता लक्ष्मी शंकर पुत्र बनवारी ने पुलिस को बताया कि विजय शुक्रवार रात करीब दस बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। शनिवार सुबह नौ बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। तब विजय का शव छत की कुंडी में फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
https://ift.tt/Ns7CWIm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply