DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

युवक की मौत, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि:परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार, एक और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

रायबरेली में 22 वर्षीय युवक अनुज कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बताया गया है। इसके बाद मृतक के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है और पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते 5 फरवरी को अनुज कुमार (पुत्र सुखराम) का शव उनके घर से लगभग 50 मीटर दूर एक नीम के पेड़ से साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और बाद में परिजनों को सौंप दिया था। ग्रामीणों के अनुसार, घटना से दो दिन पहले रात में अनुज का कुछ पाटीदारों (रिश्तेदारों) से विवाद हुआ था। इस कहासुनी के बाद देर रात यह घटना घटी थी। पुलिस ने शुरुआत में इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच शुरू की थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति बदल गई, जिसमें अनुज की मौत को हत्या करार दिया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने पांच आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आज 6 फरवरी को परिजनों ने पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है, जिसके चलते ग्रामीण भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। क्षेत्राधिकारी (CO) अरुण नौहार ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिजनों को समझाकर जल्द ही अंतिम संस्कार कराया जाएगा। परिजन अभी भी पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।


https://ift.tt/M9e58zo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *