DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

युवक की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील पोस्ट वायरल:कल्याणपुर में छवि धूमिल करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती मिर्जापुर निवासी अभिषेक द्विवेदी के नाम से इंस्टाग्राम पर दो फर्जी अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा इन अकाउंट्स के जरिए अभिषेक की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करते हुए आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट साझा की जा रही हैं। जिससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस से मिलकर तहरीर देते हुए कार्रवाई कि मांग की है। छवि धूमिल किया मानसिक परेशान का मुकदमा दर्ज पीड़ित अभिषेक द्विवेदी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि फर्जी प्रोफाइल बनाकर जानबूझकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल साइबर सेल को सूचना दी थी। साइबर सेल की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और पुलिस आयुक्त के निर्देश के बाद कल्याणपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कल्याणपुर संतोष सिंह ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर सेल की मदद से फर्जी अकाउंट संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/rJzR1MU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *