फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली के लिए लगाए गए बिजली के तारों की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और खेत मालिक के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मृतक की पहचान मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अर्रा पहाड़पुर निवासी 40 वर्षीय सर्वेश यादव के रूप में हुई है। वह सचिन यादव की सब्जी आढ़त पर काम करते थे। उनके भाई देवेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार शाम करीब आठ बजे सर्वेश आढ़त से पैदल घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। गुरुवार सुबह जब लोग खेतों पर गए, तब उन्हें सर्वेश का शव खेत में पड़े लोहे के तारों के पास मिला। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। इसी दौरान खेत में फसल करने वाले लोग भी वहां आ गए। मृतक के परिजनों और खेत मालिक के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो मारपीट में बदल गई। मारपीट की सूचना मिलते ही मऊदरवाजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा शहर कोतवाली और कादरीगेट थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। मारपीट में घायल हुए दो व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और सीओ यातायात भी पहुंचे। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक ने लोहिया अस्पताल जाकर घायलों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के भाई जनवेश ने बताया फसल की रखवाली के लिए तार की बेरिकेड्स की गई।उसमें लाइट का करंट छोड़ा गया।मृतक के भाई ने फसल करने वाले ई रिक्शा से एक दर्जन से अधिक लोग आए। मेन बोर्ड से बिजली का करंट वाला तार हटाने लगे। मना किया उन्होंने हमला कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। सूचना प्राप्त हुई है मुकदमा लिखा जाएगा।प्रथम दृष्टया मौत का कारण करंट लगना पाया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
https://ift.tt/eGV1oAK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply