DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यातायात पुलिस ने 87 वाहनों का चालान किया:नियम उल्लंघन पर गोपीगंज, भदोही, औराई में कार्रवाई

यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत 80 दोपहिया और 7 चारपहिया वाहनों सहित कुल 87 वाहनों का चालान किया गया। नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया गया था। इस दौरान यातायात पुलिस और आरटीओ विभाग ने एक महीने तक गोष्ठियों, रैलियों और सड़क पर खड़े होकर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी थी। उन्हें नियमों का पालन करने का भी आह्वान किया गया था। इसके बावजूद भी कई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। यातायात पुलिस ने आज जिले के गोपीगंज, भदोही और औराई क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में नियम तोड़ने वाले 87 वाहनों पर कार्रवाई की गई। चालान किए गए वाहनों में 80 दोपहिया वाहन और 7 चारपहिया वाहन शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में सतर्कता देखी गई।


https://ift.tt/XSlrZgz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *