DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘यह आरोप पत्र नहीं, सच दबाने की साजिश है’:बरेली में पीसीएस अलंकार अग्निहोत्री बोले- सरकार समाज को बांट रही

पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री मंगलवार को बरेली के परशुराम धाम पहुंचे। उन्होंने शासन से मिले आरोप पत्र (चार्जशीट) पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने ‘दैनिक भास्कर’ से विशेष बातचीत में कहा कि शासन ने उन्हीं बिंदुओं को आधार बनाकर आरोप पत्र थमाया है, जिन्हें उन्होंने अपने इस्तीफे में उठाया था। अग्निहोत्री ने कहा- देश की सरकार खुद भेदभाव के कानून बनाकर समाज को बांट रही है। जब मैं अपने वर्ग के हक के लिए आवाज उठाता हूं, तो मुझे चार्जशीट थमा दी जाती है। यह आरोप पत्र नहीं, बल्कि सच को दबाने की कोशिश है। उन्होंने शासन के इन आरोपों को पूरी तरह हास्यास्पद करार दिया है। इस्तीफे में दर्ज था संतों का अपमान और ‘रॉलेट एक्ट’ का जिक्र अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी 2026 को कमिश्नर के माध्यम से भेजे अपने इस्तीफे में दो मुख्य प्रकरणों का उल्लेख किया था। पहला, प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द जी के शिष्यों और बटुक ब्राह्मणों के साथ स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई मारपीट। उन्होंने इसे ब्राह्मण समाज का देशव्यापी अपमान बताया था। दूसरा, भारत सरकार द्वारा जारी UGC रेगुलेशन 2026, जिसे उन्होंने 1919 के ‘रॉलेट एक्ट’ जैसा काला कानून बताया था। उनका आरोप था कि ये नियम सामान्य वर्ग (ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, कायस्थ आदि) के छात्रों के प्रति विषमता और शोषण को जन्म देंगे। गीदड़ भभकियों से नहीं झुकेंगे, अब दिल्ली कूच की तैयारी अलंकार अग्निहोत्री ने साफ किया कि वे इन प्रशासनिक कार्रवाइयों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सामान्य वर्ग के हितों की रक्षा के लिए एक वैकल्पिक राजनीतिक व्यवस्था का निर्माण किया जाए। उन्होंने वर्तमान सत्ता को ‘देशी सरकार’ के बजाय ‘विदेशी जनता पार्टी’ की सरकार करार दिया। अग्निहोत्री ने एलान किया है कि अब उनकी लड़ाई बरेली से निकलकर सीधे दिल्ली की दहलीज तक पहुंचेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के जनप्रतिनिधि अपने समाज के प्रति जवाबदेह न होकर किसी कॉर्पोरेट कंपनी के नौकर की तरह काम कर रहे हैं। बरेली में हुआ जोरदार स्वागत बरेली के लाल फाटक स्थित परशुराम धाम पहुंचते ही समर्थकों ने उन्हें फूलों से लाद दिया और ‘शेर आया’ के नारों से आसमान गुंजा दिया। इस्तीफा स्वीकार होने के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर आए अलंकार ने अब सीधे केंद्र सरकार के खिलाफ ‘आर-पार’ की जंग का ऐलान कर दिया है। 7 फरवरी तक का दिया अल्टीमेटम अलंकार अग्निहोत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका अगला लक्ष्य देश के ‘काले कानून’ यानी एससी-एसटी एक्ट को खत्म कराना है। उन्होंने केंद्र सरकार को 7 फरवरी तक का समय देते हुए कहा कि अगर विशेष संसद सत्र बुलाकर इस ‘ड्रैकनियन एक्ट’ (क्रूर कानून) को खत्म नहीं किया गया, तो देशव्यापी आंदोलन होगा। उन्होंने इसे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह कानून सामान्य और ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय है। सरकार ने थमाया आरोप पत्र, बोले- अपनी बात कहना अपराध नहीं इस्तीफे के बाद प्रशासन की ओर से मिले नोटिस और आरोप पत्र पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाया कि अपने समाज और सामान्य वर्ग के हक की बात करना अपराध कैसे हो गया? अलंकार ने कहा- सरकार खुद यूजीसी रेगुलेशन 2026 और एससी-एसटी एक्ट के जरिए समाज में विभेद पैदा कर रही है, और जब हम इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं तो हमें आरोप पत्र दिए जाते हैं।” उन्होंने इन आरोपों को हास्यास्पद बताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही। शंकराचार्य के अपमान पर कमिश्नर और प्रशासन मांगे माफी प्रयागराज की घटना का जिक्र करते हुए पूर्व पीसीएस अधिकारी ने कहा कि कल ही उनकी मुलाकात बनारस में शंकराचार्य जी से हुई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बटुकों की शिखा पकड़कर उन्हें पीटा गया, वह अक्षम्य है। उन्हें सूचना मिली है कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में टीम गठित की है। अलंकार ने मांग की कि इस अपमान के लिए जिला प्रशासन और कमिश्नर को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सनातन परंपरा के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ, तो परिणाम गंभीर होंगे। नेताओं को बताया ‘रीढ़विहीन’, बोले- अब विकल्प की तलाश राजनीतिक दलों पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि आज के जनप्रतिनिधि ‘आका’ के फोन का इंतजार करते हैं, उनमें सच बोलने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि देश अब ‘सनातनी बनाम गैर-सनातनी’ विचारधारा पर बंट चुका है। जब उनसे तीसरे विकल्प के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल ध्यान आंदोलन पर है, लेकिन आने वाली नस्लों के भविष्य को बचाने के लिए जल्द ही नए विकल्पों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली कूच करने को भी कहा। अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा
सेवा में,
मा० राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश
मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग
विषय: प्रयागराज माघ मेले में संतों से मारपीट एवं UGC के ‘रॉलेट एक्ट’ (2026) से आहत होकर त्यागपत्र देने के सम्बन्ध में।
महोदया,
मैं अलंकार अग्निहोत्री, 2019 बैच का पीसीएस अधिकारी, वर्तमान में सिटी मजिस्ट्रेट बरेली के पद पर कार्यरत हूँ। प्रयागराज माघ मेले में संतों की मर्यादा का हनन किया गया और बटुक ब्राह्मणों को घसीटकर पीटा गया। इसके अलावा UGC रेगुलेशन 2026 के माध्यम से सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। वर्तमान सरकार ‘Divide Rule’ की नीति पर काम कर रही है। इन प्रकरणों से व्यथित होकर मैं तत्काल प्रभाव से अपने पद से त्यागपत्र देता हूँ।
सादर,
अलंकार अग्निहोत्री
(पूर्व) सिटी मजिस्ट्रेट, बरेली


https://ift.tt/BOimL8W

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *