मंगलवार रात मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि 70 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में जालौन के एक दंपत्ति सहित चार लोग शामिल हैं। कोंच नगर के गांधी नगर निवासी विकास (29) और उनकी पत्नी कामिनी देवी (24) भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपत्ति नोएडा जा रहा था। जो उरई से एक स्लीपर बस में सवार हुआ था। मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोहरे के कारण हुआ हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी दौरान एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे वाहन आपस में टकराते चले गए। देखते ही देखते यह घटना श्रृंखलाबद्ध दुर्घटना में बदल गई। इस हादसे में 8 बसें और 3 से 4 कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ वाहनों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव कार्य हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर यातायात नियंत्रित कर बचाव कार्य शुरू कराया। अब तक हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि लगभग 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जालौन जिले के अन्य घायलों में कस्बा डकोर निवासी मातादीन और नियामतपुर गांव निवासी अभिषेक शर्मा शामिल हैं। दोनों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिजन अस्पतालों के लिए रवाना हो गए हैं, जिससे परिवारों में चिंता का माहौल है। प्रशासन द्वारा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के मौसम में सावधानी बरतें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
https://ift.tt/JLVMuK5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply