नवाबगंज के खरगुपुर गांव के मजरा मौहारी में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बुधवार को घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दीवार बनाने को लेकर विवाद हुआ मजरा मौहारी निवासी शिवमती पांडेय ने नवाबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह अपनी भूमि पर दीवार का निर्माण करा रही थीं, तभी विपक्षी नरसिंह पांडेय मौके पर पहुंचे और दीवार गिरा दी। शिवमती के विरोध करने पर नरसिंह पांडेय और उनके पुत्र आशीष ने लाठी-डंडों से मारपीट की। बचाव में आए उनके पति और बेटी के साथ भी मारपीट की गई। शिवमती पांडेय ने यह भी आरोप लगाया है कि नरसिंह पांडेय नवाबगंज थाने में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस मामला दर्ज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/m1rknCy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply